ICMR डायरेक्टर बलराम भार्गव कोरोना पॉजिटिव, एम्स में भर्ती कराए गए
Coronavirus Update: इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) के डायरेक्टर डॉक्टर बलराम भार्गव कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए हैं। शुक्रवार को बलराम भार्गव की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जानकारी के मुताबिक, डॉ. बलराम भार्गव को कोरोना की पुष्टि होने के बाद दिल्ली स्थित एम्स में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज हो रहा है।

Recommended Video
आईसीएमआर डायरेक्टर से पहले शुक्रवार को ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। त्रिवेंद्र सिंह रावत ने ट्वीट कर बताया, आज मैंने कोरोना टेस्ट करवाया था और रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। मेरी तबीयत ठीक है और लक्षण भी नहीं हैं। डॉक्टर्स की सलाह पर मैं होम आइसोलेशन में रहूंगा। मेरा सभी से अनुरोध है कि जो भी लोग गत कुछ दिनों में मेरे संपर्क में आए हैं, वो खुद को आइसोलेट कर अपनी जांच करवा लें।
देश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा अब 1 करोड़ के पास पहुंच गया है। हालांकि बीते कुछ दिनों में कोरोना के नए मामलों की संख्या में गिरावट देखने को मिल रही है, जो कि एक राहत की खबर है। हालांकि अभी भी लगातार 25 से 30 हजार के बीच नए केस 24 घंटे में सामने आ रहे हैं। शुक्रवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि देश में लगातार पांचवे दिन 30 हजार से कम कोरोना केस आए हैं। पिछले 24 घंटे में 22,890 नए संक्रमित मरीज आए हैं और 338 लोगों की कोरोना से मौत हुई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोरोना के कुल मामले बढ़कर 99 लाख 79 हजार हो गए हैं। अब तक एक लाख 44 हजार लोगों की मौत हुआ है। वहीं अब तक कुल 95 लाख 20 हजार लोग कोरोना संक्रमण के बाद ठीक हो चुके हैं।












Click it and Unblock the Notifications