85.2 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई गई 18 सितंबर को, वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 80.43 करोड़
85.2 लाख से अधिक वैक्सीन डोज लगाई गई 18 सितंबर को, वैक्सीनेशन का कुल आंकड़ा 80.43 करोड़
नई दिल्ली, 19 सितंबर: भारत में बीते एक दिन यानी 18 सितंबर को 85.2 लाख से अधिक कोविड-19 वैक्सीन की डोज लगाई है। उससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के दिन 17 सितंबर एक दिन में भारत में 2.5 करोड़ वैक्सीन डोज दी गई थी। कोविन पोर्टल पर रात 11:59 बजे उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, शनिवार को देश भर में 85.2 लाख से अधिक कोविड-19 वैक्सीन खुराक दी गई है। ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के शुक्रवार को एक दिन में 2.5 करोड़ से अधिक टीकाकरण के रिकॉर्ड के बाद आया है।

इसी के साथ भारत में अब तक का कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 80.43 करोड़ का हो चुका है। 18 सिंतबर को पूरे एक दिन में 85,42,732 वैक्सीन डोज दी गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा कि अब तक कुल 80,43,72,331 टीके की खुराक दी जा चुकी है।
रिपोर्ट के मुताबिक 80 करोड़ वैक्सीन डोज में से सिर्फ 11 दिनों में 10 करोड़ वैक्सीन डोज दी गई है। 18 सितंबर की शाम 7 बजे तक 77.25 लाख (77,25,076) से अधिक वैक्सीन की खुराक दी गई थी। जिसमें से 40,87,704 को पहली डोज थी और 36,37,372 दूसरी डोज थी।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के मुताबिक राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को वैक्सीन की 78.58 करोड से ज्यादा डोज उपलब्ध कराई गई है। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास अभी वैक्सीन की 5.16 करोड़ से अधिक डोज है।
भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 30,773 नए मामले सामने आए हैं। वहीं 38,945 लोग कोविड-19 से ठीक हो गए हैं। देश में बीते एक दिन में कोरोना से 309 लोगों की मौत हुई है। देश में एक्टिव केसों की संख्या 3,32,158 है। वहीं कोरोना से हुई कुल मौतों का आंकड़ा 4,44,838 है। देश में कोरोना से अब तक 3,26,71,167 रिकवर हुए हैं। वहीं कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 3,34,48,163 है।












Click it and Unblock the Notifications