देश में शुरू हुआ कोरोना का टीकाकरण, इन बॉलीवुड सेलेब्स ने जाहिर की खुशी, कही ये बात
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस के वैक्सीनेशन की शुरुआत हो गई है। इस अभियान के साथ ही भारत, अमेरिका और ब्रिटेन समेत उन देशों की श्रेणी में आ जाएगा, जहां पर कोरोना के खिलाफ टीकाकरण की शुरुआत हो गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए आज देश में पहले चरण के कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत की। कई महीनों के संघर्ष के बाद वैज्ञानिकों ने कोरोनावायरस की वैक्सिन बनाने में सफलता पाई है। देशभर में इसे लेकर खुशी का माहौल है। बॉलीवुड हस्तियों ने भी इसपर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Recommended Video
एक्ट्रेस कंगना ने इसकी सराहना की और उन्होंने लिखा कि वह अब इंतजार नहीं कर पा रही हैं। उन्होंने वीडियो पोस्ट किया है जिसमें एम्स डायरेक्टर डॉ. संदीप गुलेरिया को टीका लगाया जा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए कंगना ने लिखा,' बहुत बढ़िया। इंतजार नहीं हो रहा।' वहीं, अनुपम खेर ने भी इसको लेकर अपनी खुशी जाहिर की है। उन्होंने एएनआई का वो वीडियो शेयर किया है, जिसमें अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान की शुरुआत पर अस्पताल के एक सफाई कर्मी मनीष कुमार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन की उपस्थिति में कोविड-19 का पहला टीका लगाया गया। अभिनेता ने कैप्शन में लिखा- 'जय हो।'
एक्ट्रेस निमरत कौर ने ट्वीट किया, 'दुनिया के #LargestVaccineDrive पर इस पल को शुरू करने वाले सभी लोगों के लिए शुभकामनाएं। यह एक बहुप्रतीक्षित अंत की एक सहज, सफल शुरुआत हो सकती है!!' सरकार के अनुसार, लगभग एक करोड़ स्वास्थ्य कर्मचारियों और दो करोड़ फ्रंटलाइन कर्मियों को पहले टीके लगाए जाएंगे, उसके बाद 50 साल से अधिक उम्र के व्यक्तियों को और फिर 50 साल से कम उम्र के मरीजों को टीके लगाए जाएंगे। स्वास्थ्य और फ्रंटलाइन कर्मियों के टीकाकरण की लागत केंद्र सरकार वहन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications