कोरोना वैक्सीन ट्रायल को लेकर बोले दिग्विजय सिंह, भारत के लोगों को गिनी पिग ना बनाया जाए

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने कहा है कि कोरोना वैक्सीन ट्रायल को लेकर फार्मा कंपनी ज्यादा सूझबूझ दिखाएं और भारत के लोगों को गिनी पिग ना बनाएं। सोमवार को देश में चल रहे कोरोना वैक्सीन ट्रायल पर हुए एक सवाल के जवाब में दिग्विजय सिंह ने कहा, वैक्सीन के निर्माण को लेकर प्रोटोकॉल होता है लेकिन ये भी सही है कि महामारी के समय में में प्रोटोकॉल के बाहर जाकर काम किया जा सकता है। इसके बावजूद दुनियाभर में जो होड़ वैक्सीन को लेकर लगी है, वो ठीक नहीं है।

कोरोना वैक्सीन ट्रायल को लेकर बोले दिग्विजय सिंह, भारत के लोगों को गिनी पिग ना बनाया जाए

कांग्रेस नेता ने कहा, जो होड़ है कि पहले वैक्सीन ले आएंगे, इससे बचना चाहिए। भारत के लोगों को गिनी पिग (वैक्सीन को आजमाने के लिए जानवर) नहीं बनाना चाहिए। हरियाणा के एक मंत्री अनिव विज ने शोहरत के लिए टीका लगवाया और फिर वो खुद कोरोना संक्रमित हो गए। ये समझना चाहिए कि ये नया रोग है और बड़े स्तर पर फैल रहा है। वैसे तो वैक्सीन का ट्रायल जानवर पर हो लेकिन अगर इंसान पर हो भी रहा है तो इसमें एहतियात बहुत रखी जाए, भारत इसके लिए प्रयोगशाला नहीं हो सकती है।

बता दें कि कोरोना वैक्सीन पर भारत और दुनियाभर में कई कंपनिया काम कर रही हैं। कंपनियां लगातार वैक्सीन निर्माण में प्रगति को लेकर बड़े दावे भी कर रही हैं। हालांकि वैक्सीन कब तक आएगी, इसको लेकर कुछ कहना अभी जल्दबाजी ही होगी।

कोरोना संक्रमण की बात की जाए तो देश और दुनिया में तेजी ये वायरस फैल रहा है। भारत में कुल मामले 96 लाख के आंकड़े के पार पहुंच गए हैं और कोरोना के कुल मौतों का आंकड़ा एक लाख 40 हजार के पार पहुंच गया है। अब तक कुल 1,40,630 मौतें देश में कोरोना से हुई हैं। दुनिया के दूसरे देशों से भारत की तुलना की जाए तो कोरोना प्रभावित देशों की सूची में भारत दूसरे नंबर पर है। सिर्फ अमेरिका में ही भारत से ज्यादा मामले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+