AIIMS निदेशक बोले- देश के लिए आज बड़ा दिन, वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर चिंता करना बेकार

नई दिल्ली। Coronavirus Vaccine: ड्रग्‍स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) द्वारा रविवार को सीरम इंस्टीट्यूट की वैक्सीन कोविशील्ड (Covishield) और भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) को इमरजेंसी अप्रूवल मिलने के बाद से देशभर में खुशी की लहर है। हालांकि इस बीच कांग्रेस ने भारत बायोटेक की कोरोना वैक्सीन को अप्रूवल देने पर सवाल खड़ा किया है। कांग्रेस नेताओं के मुताबिक वैक्सीन अभी तीसरे फेज का ट्रायल पूरा नहीं किया है, ऐसे में इसका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है। वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े हो रहे सवालों पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली के निदेशक रणदीप गुलेरिया ने बड़ा बयान दिया है।

Recommended Video

    AIIMS director Randeep Guleria ने Corona को लेकर बनी Vaccine को लेकर दिया बड़ा बयान | वनइंडिया हिंदी
    Coronavirus Vaccine approval AIIMS Director Randeep Guleria said start rolling out vaccine

    AIIMS निदेशक रणदीप गुलेरिया ने रविवार के वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिए इंटरव्यू में कहा कि दोनों ही वैक्सीन पूरी तरह सुरक्षित हैं। रणदीप गुलेरिया ने कहा, 'देश के लिए आज का दिन बहुत खास है, ये नया साल शुरू करने का अच्छा तरीका है। दोनों वैक्सीन भारत में बनी हैं और एक वैक्सीन मेक इन इंडिया है। पहले जहां हमें कई उत्पादों के लिए आयात पर निर्भर रहना पड़ता था, अब हमारे पास वैक्सीन हैं जो कि भारत में बन रही हैं।' गुलेरिया ने आगे कहा, एक वैक्सीन अध्ययन के कई चरणों से होकर गुजरती है ताकि ये सुनिश्चित किया जा सके कि ये सुरक्षित है। कई स्तरों पर सुरक्षा को देखा जाता है इसलिए मुझे नहीं लगता कि हमें वैक्सीन की सुरक्षा को लेकर चिंता करनी चाहिए।

    कांग्रेस नेता ने उठाए वैक्सीन पर सवाल
    बता दें कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर (Shashi Tharoor) ने रविवार को ट्वीट कर भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन के DCGI द्वारा मंजूरी मिलने पर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा, 'भारत बायोटेक की वैक्सीन कोवैक्सीन (Covaxin) के तीसरे चरण का ट्रायल अभी पूरा नहीं हुआ है, ऐसे में वैक्सीन को समय से पहले मंजूरी देना खतरनाक साबित हो सकता है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन इस संबंध में स्पष्टीकरण दें। कोरोना वायरस की वैक्सीन का ट्रायल पूरा होने तक इसके इस्तेमाल से बचना चाहिए। इस समय भारत को एस्ट्राजेनेका वैक्सीन का इस्तेमाल करना चाहिए।'

    यह भी पढ़ें: दिल्ली में सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों को लगेगा कोरोना का टीका, वैक्सीन की मंजूरी के बाद सतेंद्र जैन का ऐलान

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+