कोरोना का कहर जारी ,बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.68 लाख नए केस, 904 लोगों की मौत

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस के दूसरी लहर का प्रकोप जारी है। सोमवार को स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के अब तक 1,68,912 नए केस सामने आए हैं, जो कोरोना महामारी की शुरुआत से लेकर अबतक का सबसे बड़ा आंकड़ा है। नए केसों के बाद देश में संक्रमितों की कुल संख्या 1,35,27,717 हो गई है तो वहीं 24 घंटे के अंदर कोरोना 904 लोगों ने दम तोड़ा है, जिसके बाद मौत का आंकड़ा 1,70,179 पहुंच गया है, तो वहीं देश में अब तक 10,45,28,565 लोगों को कोरोना का टीका लग चुका है।

बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1,68,912 नए कोरोना केस सामने आए

Recommended Video

    Coronavirus India Update: 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.68 लाख केस, 904 लोगों की मौत | वनइंडिया हिंदी

    कोरोना महामारी के कारण महाराष्ट्र, दिल्ली, गुजरात, छत्तीसगढ़ सबसे ज्यादा परेशान हैं। बेकाबू कोरोना की रफ्तार को देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने मंत्रियों की दिल्ली में अहम बैठक बुलाई है, यहां बीते 24 घंटे में 10,774 नए कोरोना के मामले आए हैं, जिन्होंने प्रशासन की पेशानी पर बल डाल दिया है। दिल्ली के सीएम केजरीवाल ने रविवार को संकेत दिए थे कि अगर हालात कंट्रोल में नहीं आए तो राजधानी में संपूर्ण लॉकडाउन लगाया जा सकता है।

    लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है: ठाकरे

    तो वहीं महाराष्ट्र की सीएम उद्धव ठाकरे ने भी कहा है कि जो स्थिति अभी है, उसे देखकर यही कहा जा सकता है कि लॉकडाउन के अलावा कोई विकल्प नहीं बचता है। जहां महाराष्ट्र में सबसे ज्यादा डेली केस आ रहे हैं, वहीं पंजाब और छत्तीसगढ़ में भी हालात चिंताजनक बने हुए हैं।

    कोरोना का कहर जारी ,बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.68 लाख नए केस

    अगले चार सप्ताह काफी अहम: मंत्रालय

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश में कोरोना के तेजी बढ़ते मामलों को लेकर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि राज्यों को कोरोना टेस्ट बढ़ाने की जरूरत है। कोरोना इस बार बीते साल के मुकाबले ज्यादा तेजी से फैल रहा है। ऐसे में अगले चार सप्ताह काफी अहम रहने वाले हैं, इसलिए सबको पूरे अनुशासन के साथ कोरोनो की गाइडलाइंस को फॉलो करना जरूरी है।

    कोरोना का कहर जारी ,बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 1.68 लाख नए केस

    दूसरे नंबर पर पहुंचा भारत

    मालूम हो कि भारत में रविवार को कोरोना के रिकॉर्ड 1.5 लाख नए केस सामने आए थे, इसी के साथ अमेरिका के बाद भारत विश्व का ऐसा दूसरा देश बन गया जहां एक दिन में कोरोना के डेढ़ लाख मामले सामने आए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+