COVID19 cases: कोरोना केसों में मामूली गिरावट, बीते 24 घंटों में 2678 नए मामले, रिकवरी रेट 98.76%
COVID19 cases:कोरोना केसों में मामूली गिरावट, बीते 24 घंटों में 2,678 नए मामले, रिकवरी रेट 98.76%
COVID-19 cases India Update: भारत में फेस्टिवल सीजन में कोरोना वायरस के केसों में उतार-चढ़ाव जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, भारत ने 2,678 नए कोरोना केस दर्ज किए गए हैं। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना से 10 मरीजों की मौत हुई है, जिसमें से 3 मौतें केरल से हैं। गुरुवार को आए 2,786 नए कोविड -19 केसों से आज मामूली गिरावट देखी गई है। जबकि कोरोना वायरस एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 26,583 हो गई है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों की संख्या में अब कुल संक्रमणों का 0.06 प्रतिशत है। देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 98.76 प्रतिशत हो गई है।
देश में कोरोना से कुल हुई मौतों की संख्या 5,28,857 हो गई है। देश में कोरोना वायरस केसों की कुल संख्या 4,46,23,997 हो गई है।
आंकड़ों के मुताबिक पिछले 24 घंटों में कोरोना एक्टिव केसों में 74 मामलों की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मंत्रालय के मुताबिक डेली पॉजिटिविटी रेट 1.13 प्रतिशत और विकिली पॉजिटिविटी रेट 1.07 प्रतिशत दर्ज की गई है।
कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 4,40,68,557 हो गई है, जबकि डेथ रेट 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।
कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक देश में 219.21 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी है। भारत में कोरोना केसों की संख्या 7 अगस्त 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख, 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 20 नवंबर को 90 लाख और 19 दिसंबर को एक करोड़ का आंकड़ा पार कर गई थी।
देश ने 4 मई 2021 को दो करोड़ का कोरोना आंकड़ा पार कर लिया था। वहीं 23 जून को तीन करोड़ और इस साल 25 जनवरी को चार करोड़ का आंकड़ा पार हुआ।












Click it and Unblock the Notifications