कोरोना मामलों में आज गिरावट, 24 घंटे में 15,388 नए केस और 77 मौतें, जानिए ताजा आंकड़े

कोरोना मामलों में आज गिरावट, 24 घंटे में 15,388 नए केस और 77 मौतें, जानिए ताजा आंकड़े

नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामले में आज मंगवार (09 मार्च) को गिरावट दर्ज किए गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी किए गए मंगलवार के आंकड़े के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 15,388 कोरोना के नए मामले सामने आए हैं और 77 मौतें हुई हैं। 24 घंटे में 15,388 कोरोना नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,12,44,786 हो गई है। वहीं 77 नई मौतों के बाद कुल मौतों की संख्या देश में अब तक 1,57,930 हो गई है। पिछले 24 घंटे में 16, 596 लोग डिस्चार्ज कर दिए गए हैं। देश में एक्टिव मामलों की कुल संख्या 1,87,462 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,08,99,394 है। देश में कुल 2,30,08,733 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है।

coronavirus

पिछले एक हफ्ते से कोविड-19 के एक दिन में 18 हजार से ज्यादा मामले सामने आ रहे थे। 8 मार्च को भी कोरोना के 18,599 नए केस सामने आए थे और 97 नई मौतें हुई थीं। रविवार (07 मार्च) को भी कोरोना वायरस के 24 घंटे में 18,711 नए केस सामने आए थे और 100 मौतें हुई थी। वहीं शनिवार (6 मार्च) को भी कोरोना के 18,327 नए मामले सामने आए थे और 108 लोगों की मौत हुई थी।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : पिछले 24 घंटे में 15,388 नए COVID-19 केस, 77 की मौत | वनइंडिया हिंदी

    स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक (जो 8 मार्च को जारी किए गए थे) देश में एक दिन में सामने आ रहे है कोरोना वायरस के नए मामलों में से 86.25 फीसदी मामले 6 राज्यों से हैं। जिसमें महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात और तमिलनाडु हैं। इन्ही 6 राज्यों से सबसे ज्यादा कोरोना केस सामने आ रहे हैं। मंत्रालय ने कहा, महाराष्ट्र, केरल, पंजाब, कर्नाटक, गुजरात, तमिलनाडु में कोविड-19 के हर दिन सामने आने वाले नए मामलों की संख्या में वृद्धि हो रही है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा है कि जिन राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में दैनिक मामलों में बढ़ोतरी हुई है उनके साथ केंद्र नियमित तौर पर उच्च स्तरीय समीक्षा बैठकें कर रहा है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+