देश में कोरोना के 5443 नए केस सामने आए, 5291 मरीज एक दिन में हुए ठीक

देश में कोरोना के 5443 नए केस सामने आए, 5291 मरीज एक दिन में हुए ठीक

नई दिल्ली, 22 सितंबर: देश के अंदर अभी भी कोरोना वायरस संक्रमण का खतरा बना हुआ है। हालांकि, स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जो आकंड़े जारी किए जा रहे है उनके मुताबिक, कोविड-19 के मामलों में हर रोज उतार-चढ़ाव जारी है। गुरुवार 22 सितंबर को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले 24 घंटों के ताजा आंकड़े जारी किए है। इन आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों में कोविड 19 के 5,443 नए मामले सामने आए है। जबकि 5,291 लोग इन वायरस को मात दी है।

coronavirus update: India reports 5,443 fresh cases and 5,291 recoveries in the last 24 hours

त्योहारों का सीजन जारी है, ऐसे में आशंका जताई जा रही थी कि कोरोना वायरस के केस फिर से बढ़ सकते हैं। लेकिन टीकाकरण की वजह से हालात पूरी तरह से कंट्रोल में हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जो आंकड़े जारी हुए उनके मुताबिक, भारत में कुल कोविड-19 एक्टिव केसों की संख्या 46,342 है। वहीं, कोविड-19 से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। जी हां...स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में 43978271 मरीज अब तक कोरोना से ठीक होकर अपने घर चल गए है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोविड-19 से अब तक 5 लाख 28 हजार 429 लोगों की मौत हो चुकी है। इसके साथ ही वैक्सीनेशन का आंकड़ा 2,17,11,36,934 तक पहुंच गया है। इतना ही नहीं, देश में 22 सितंबर को दैनिक सकारात्मकता दर 1.61 प्रतिशत दर्ज की गई थी। बता दें कि 21 सितंबर को कोरोना के 4510 नए मामले सामने आए, जबकि 5640 लोगों ने इस वायरस को मात दी। वहीं, 20 सितंबर को जारी आंकड़ों के मुताबिक, भारत में कोरोना के 4,043 नए केस दर्ज किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+