भारत में फिर से डराने लगे कोरोना के आंकड़े, 24 घंटे में आए 23 हजार से ज्यादा केस और 117 मौतें, जानें अपडेट
भारत में फिर से डराने लगे कोरोना के आंकड़े, 24 घंटे में आए 23 हजार से ज्यादा केस और 117 मौतें, जानें आकड़ें
नई दिल्ली: भारत में कोरोना वायरस के मामले फिर से डराने लगे हैं। शुक्रवार (12 मार्च) को इस साल के एक दिन में सबसे ज्यादा 23 हजार 285 कोविड-19 के मामले सामने आए हैं। इससे पहले 11 मार्च को भारत में 22,854 कोरोना के केस सामने आए थे। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार (12 मार्च) को आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले एक दिन में कोरोना वायरस के 23,285 नए मामले सामने आए हैं और 117 लोगों की मौत हुई है। इस साल का ये दिन में सबसे ज्यादा कोरोना के आंकड़े हैं। 23,285 नए मामले आने के बाद कोरोना के कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,13,08,846 हुई। वहीं 17 नई मौतों के बाद कुल देश में कुल मौतों की संख्या 1,58,306 हो गई है। देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,97,237 है और डिस्चार्ज हुए मामलों की कुल संख्या 1,09,53,303 है।
Recommended Video

देश में शुक्रवार को लगातार 9वें दिन 15 हजार से ज्यादा कोरोना मामले सामने आए हैं। मार्च की शुरुआत से ही देश में कोरोना के केसों में इजाफा हुआ है। इससे पहले 11 मार्च को 22,854 कोरोना के केस सामने आए थे। वहीं इसके पहले 25 दिसंबर 2020 को 22,273 केस कोवि**ड-19 के केस दर्ज किए गए थे। भारत में कोरोना से डेथ रेट 1.40 प्रतिशत है। रिकवरी रेट तकरीबन 97 प्रतिशत है। देश में एक्टिव केस की 1.64 फीसदी है। भारत कोरोना वायरस के एक्टिव मामलों की संख्या में दुनियाभर में 12वें स्थान पर है।
देश में सबसे ज्यादा कोरोना का खतरा महाराष्ट्र में है। महाराष्ट्र में बीते दिन पांच महीनों के बाद सबसे ज्यादा कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं। महाराष्ट्र में 10 मार्च को कोरोना के 14,317 कोविड-19 के केस सामने आए थे। 7,193 लोग डिस्चार्ज हुए और 57 लोगों की मृत्यु हुई थी। महाराष्ट्र में कुल कोविड-19 मामलों की संख्या 22,66,374 है। राज्य में 52,667 लोगों की मौत हो गई है।












Click it and Unblock the Notifications