फिर बढ़े कोरोना केस, 24 घंटों में 1.72 लाख नए मरीज और 1008 लोगों की मौत

फिर बढ़े कोरोना केस, 24 घंटों में 1.72 लाख नए मरीज और 1008 लोगों की मौत

नई दिल्ली, 03 फरवरी: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर के दौरान कोविड-19 के दैनिक आंकड़ों में उतार-चढ़ाव जारी है। स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी 03 फरवरी के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 72 हजार 433 नए मामले सामने आए हैं। ये 2 फरवरी से 6.8 फीसदी अधिक केस हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में कोविड-19 से 1 हजार 8 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान एक दिन में 2 लाख 59 हजार 107 मरीज कोविड-19 से ठीक हो गए हैं।

देश में एक्टिव केस 15 लाख के पार, पॉजिटिविटि रेट 10.99%

देश में एक्टिव केस 15 लाख के पार, पॉजिटिविटि रेट 10.99%

देश में एक्टिव केसों की संख्या 15 लाख 33 हजार 921 है। एक्टिव केस कुल संक्रमणों का 3.67 प्रतिशत तक पहुंच गया है। देश में फिलहाल कोरोना पॉजिटिविटि रेट घटकर 10.99 फीसदी हो गई है। जबकि साप्ताहिक सकारात्मकता दर 12.98 प्रतिशत है। देश में कोरोना वायरस से हुई कुल मौत का आंकड़ा 4 लाख 98 हजार 983 है।

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 167.87 करोड़

वैक्सीनेशन का आंकड़ा 167.87 करोड़

देशभर में चल रहे कोविड टीकाकरण अभियान में अब तक 167.87 करोड़ वैक्सीन डोज दी जा चुकी हैं। देश की 75 प्रतिशत से अधिक वयस्क आबादी को अब कोरोना के खिलाफ पूरी तरह से टीका लगाया गया है। 15-18 आयु वर्ग में 4,71,44,423 लोगों को पहली खुराक और 10,81,838 दूसरी खुराक दी गई है।

कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 95.14%

कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 95.14%

देश में आज कुल संक्रमणों की संख्या 4.16 करोड़ से अधिक हो गई है। वहीं देश में अब तक कुल रिकवरी की संख्या 3,97,70,414 है। देश में कोरोना रिकवरी रेट 95.14% है। भारत ने 19 दिसंबर, 2020 को कोरोना मामलों की संख्या में एक करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया था। भारत ने 4 मई 2021 को 2 करोड़ और पिछले साल 23 जून को तीन करोड़ के आंकड़े को पार किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+