थम गई कोरोना की रफ्तार! 24 घंटों में मिले 16051 केस, पॉजिटिविटी रेट घटकर हुआ 1.93%

थम गई कोरोना की रफ्तार! 24 घंटों में मिले 16051 केस, पॉजिटिविटी रेट घटकर हुआ 1.93%

नई दिल्ली, 21 फरवरी: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अब थम गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के 21 फरवरी के आंकड़ों के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16 हजार 051 नए केस सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में 206 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इस दौरान एक दिन में कोविड-19 से 37 हजार 901 लोगों की रिकवरी हुई है। देश में दैनिक पॉजिटिविटी रेट भी अब घटकर 1.93 प्रतिशत हो गया है।

coronavirus

भारत में फिलहाल एक्टिव केसों की संख्या दो लाख के करीब है। ताजा अपडेट के मुताबिक देस में एक्टिव केसों की संख्या 2 लाख 02 हजार 131 है। देश में कोरोना से अब तक हुई कुल मौतों का आंकड़ा 5 लाख 12 हजार 109 है।

देश में अब तक कोरोना से ठीक हुए कुल मामलों की संख्या 4,21,24,284 है। देश में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर फिलहाल 98.33 फीसदी हो गया है। वहीं साप्ताहिक सकारात्मकता दर 2.12 फीसदी है। टीकाकरण अभियान के तहत अब तक 175.46 करोड़ टीके की खुराक दी जा चुकी है। देश में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,75,46,25,710 है। इनमें से 1.79 करोड़ बूस्टर डोज थे।

भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर) के मुताबिक भारत में अब तक 76.01 करोड़ (76,01,46,333 ) कोरोना के सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के लिए 8,31,087 सैंपल टेस्ट किए गए हैं।

रविवार को मुंबई में 570 कोरोना के केस दर्ज किए गए थे और दिल्ली में 167 नए मामले सामने आए। दिल्ली ने कोरोना से चार लोगों की मौत हुई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+