कोरोना मामलों में 20% गिरावट, बीते 24 घंटों में 2503 नए केस, एक दिन में 4 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक
कोरोना मामलों में 20% गिरावट, बीते 24 घंटों में 2503 नए केस, एक दिन में 4 हजार से अधिक मरीज हुए ठीक
नई दिल्ली, 14 मार्च: भारत में कोरोना वायरस के मामलों में तेजी से गिरावट जारी है। कोरोना केसों में लगभग 20 फीसदी (19.6%) गिरावट आई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के 14 मार्च के आंकड़ों के मुताबिक देश में बीते घंटों में कोरोना वायरस के 2 हजार 503 नए केस दर्ज किए गए हैं। वहीं एक दिन में ठीक हुए लोगों की संख्या 4 हजार 377 है। बीते 24 घंटों में 24 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। कोविड-19 के दैनिक आंकड़ों में इतनी बड़ी गिरावट पिछले कई महीनों बाद देखी जा रही है।
Recommended Video

देश में एक्टिव केसों की संख्या 36 हजार
देश में एक्टिव केसों की संख्या 36 हजार 168 है। एक्टिव केस कुल कोरोना केसों के 0.88 फीसदी है। वहीं कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,29,93,494 है। देश में कोरोना से हुई कुल रिकवरी अब तक 4,24,41,449 है। कोरोना से अब तक देश में 5 लाख 15 हजार 887 लोगों की मौत हुई है।

देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 180.19 करोड़
देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,80,19,45,779 (180.19 करोड़) है। पिछले 24 घंटों में 4 लाख 61 हजार 318 वैक्सीन डोज दी गई है। देश में फिलहाल कोरोना रिकवरी रेट 98.27 फीसदी है। वहीं डेली पॉजिटिविटी रेट 0.47 फीसदी है। वहीं विकिली पॉजिटिविटी रेट 0.47 फीसदी है।

देश में कोरोना के 77.90 करोड़ सैंपल हुए टेस्ट
भारत में अब-तक कोरोना के लिए 77.90 करोड़ सैंपल टेस्ट किए गए हैं। वहीं बीते 24 घंटों में कोरोना के 5 लाख 32 हजार 232 कोरोना टेस्ट किए गए हैं। कोरोना के कम होते मामलों को देखते हुए कई राज्य सरकारों ने स्कूलों को फिर से खोलने का फैसला कर लिया है। रिपोर्ट की मानें तो अब कोरोना की कोई भी घातक लहर भविष्य में नहीं आने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications