भारत में लगातार घट रहे Coronavirus के मामले, पिछले 24 घंटों में सामने आए 1580 नए केस

Coronavirus Update India: भारत में पिछले 24 घंटों में 1 हजार 580 नए मामले सामने आए और 3 हजार 167 लोग कोविड 19 से ठीक हुए है। सक्रिय मामलों की संख्या 18,009 है।

Coronavirus Update India

Coronavirus Update India: भारत के अंदर कोरोना वायरस के नए मामलों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार 12 मई को जो आंकड़े जारी किए है उसके मुताबिक, देश के अंदर पिछले 24 घंटे में कोविड 19 के 1580 नए मामले सामने आए है।

जबकि, एक्टिव केसों की संख्या में भी कमी दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, एक्टिव केसों की संख्या घटकर 18,009 पहुंच गई है। वहीं, कोरोना महामारी से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटों के अंदर 3 हजार 167 लोग ठीक हुए है।

बता दें कि कोरोना संक्रमण से अभी तक 4,44,28,417 लोगों ने जंग जीत ली है। सरकारी आंकड़ों में कहा गया है कि शुक्रवार को 12 मौतों के साथ मरने वालों की संख्या बढ़कर 5,31,753 हो गई है। वहीं, मृत्यु दर 1.18 प्रतिशत, जबकि रिकवरी दर 98.77 प्रतिशत दर्ज की गई।

Recommended Video

    कोरोना हो रहा बेकाबू! कोरोना से इस महीने 24 संक्रमितों की हुई मौत

    बता दें कि इससे पहले 9 मई, 2023 को देश के अंदर कोरोना संक्रमण के 1331 नए मामले सामने आए थे और 3 हजार 752 मरीज ठीक होकर अस्पताल से अपने घर लौट गए थे। इससे पहले रविवार 7 मई को 2380 और सोमवार 8 मई, 2023 को कोरोना वायरस संक्रण के 1839 मरीज सामने आए थे।

    इस लिहाज से देखा जाए तो कोरोना के मामले में आज गिरावट दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामले अब कुल संक्रमणों का मात्र 0.04 प्रतिशत रह गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, राष्ट्रव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत देश में अब तक कोविड टीके की 220.66 करोड़ खुराकें दी जा चुकी हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+