देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार, पिछले 24 घंटों के अंदर सामने आए 9,520 नए मरीज

देश में कोरोना संक्रमण का खतरा बरकरार, पिछले 24 घंटों के अंदर सामने आए 9,520 नए मरीज

नई दिल्ली, 27 अगस्त: कोरोना वायरस महामारी अभी पूरी तरह से देश के अंदर से खत्म नहीं हुई है। दो साल से अधिक का समय हो गया है, लेकिन करोना के मामले निरंतर सामने आ रहे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की और से शनिवार 27 अगस्त को जो आंकड़े जारी किए गए हैं उसके मुताबिक, भारत में पिछले 24 घंटे के अंदर 9,520 नए मामले सामने आए हैं, जबिक 12,875 मरीज कोरोना से ठीक हो गए है।

coronavirus update cases: India reports 9,520 fresh cases and 12,875 recoveries in the last 24 hours

स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ो के मुताबिक, देश में कोरोना वायरस के कुल मामलों की संख्या 44398696 तक पहुंच गई है। वहीं, संक्रिय मामलों की बात करें तो 87311 है। देश में अभी तक कोरोना से 527597 लोगों की मृत्यु हो चुकी है। पिछले 24 घंटों में कोरोना से 41 लोगों की मौत हुई है। हालांकि, कोरोना से ठीक होने वाली की संख्या 43783788 है। वहीं, दूसरी और देश में कोविड वैक्सीन की 2113981444 करोड़ खुराक लोगों को दी जा चुकी हैं।

मिजोरम की बात करें तो यहां कोरोना वायरस के 101 नए मामले पिछले 24 घंटों के अंदर सामने आए है। हालांकि, सबसे अच्छी बात यह है कि कोरोना संक्रमण के कारण किसी की जान नहीं गई। वहीं, देश की राजधानी दिल्ली की बात करें तो यहां पिछले 24 घंटों में कोरोना के 620 नए मामले आए हैं। 1,066 लोग ठीक हुए हैं और 2 लोगों की मृत्यु हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+