कोरोना वायरस: 24 घंटों के भीतर 19,148 नए मामले और 434 मरीजों की मौत, कुल केस 6,04,641 हुए

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामले अब भी बढ़ रहे हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, बीते 24 घंटों में 19,148 नए मामले सामने आए हैं और 434 मरीजों की मौत हो गई है। अब भारत में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,04,641 है, जिसमें 2,26,947 सक्रिय मामले, 3,59,860 ठीक / डिस्चार्ज / माइग्रेट और 17834 मौतें शामिल हैं। वहीं भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है कि देश में 1 जुलाई तक कुल 90,56,173 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिसमें से 2,29,588 सैंपल बुधवार को टेस्ट किए गए।

Recommended Video

    Coronavirus India: Coronavirus के मरीजों की संख्या 6 लाख के पार, 19148 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus, covid-19, coronavirus cases in india, coronavirus active cases in india, coronavirus deaths in india, coronavirus condition in india, coronavirus india, coronavirus in india, health ministry, covid-19 in india, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोरोना वायरस के मामले, भारत में कोरोना वायरस से मौत, स्वास्थ्य मंत्रालय

    कहां कितने केस?

    मिजोरम में बीते 24 घंटों में 382 सैंपलों के टेस्ट में से कोई भी नया मामला नहीं आया है। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 160 है। 123 लोग ठीक / डिस्चार्ज हो चुके हैं, सक्रिय मामले की संख्या 37 और 0 मौतें हुई हैं। राजस्थान में 298 नए कोविड-19 पॉजिटिव मामले और 8 मौतें दर्ज की गई हैं। 3317 सक्रिय मामलों और 421 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या बढ़कर 18312 हो गई है। महाराष्ट्र में 198 मौतें और 5,537 नए मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या 1,80,298 है जिसमें 79,075 सक्रिय मामले, 93,154 रिकवर और 8053 मौतें शामिल हैं।

    दिल्ली में 2442 नए मामले और 61 मौतें दर्ज हुई हैं। अब दिल्ली में 27007 सक्रिय मामले हैं। 59992 लोग ठीक हो गए हैं, जबकि अब तक 2803 मरीजों की मौत हुई है। यहां कुल मामलों की संख्या बढ़कर 89802 हो गई है। गुजरात में 675 नए कोरोना वायरस पॉजिटिव मामले और 21 मौतें दर्ज हुई हैं। कुल कोरोना मामले 33,318 पहुंचे हैं, जिसमें 24,038 ठीक/डिस्चार्ज और 1,869 मौतें शामिल हैं। उत्तराखंड में 66 नए पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। मामलों की कुल संख्या 2947 है।

    वहीं पंजाब में पिछले 24 घंटों में 101 नए मामले सामने आए हैं। यहां कुल मामलों की संख्या 5,668 हो गई है, जिसमें 3,989 डिस्चार्ज और 149 मौतें शामिल हैं। इसके अलावा हरियाणा में 393 नए पॉजिटिव मामलों की बढ़त के साथ कुल मामले 14,941 हो गए हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+