घटने लगे कोरोना वायरस के दैनिक मामले, पिछले 24 घंटों में मिले 55722 नए केस

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) का कहर धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। अब नए मामलों और मृतकों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 55,722 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 579 मरीजों की मौत हुई है। अब कुल मामलों की संख्या 75,50,273 हो गई है। जिसमें 7,72,055 सक्रिय मामले, 66,63,608 रिकवर मामले और 1,14,610 मौत शामिल हैं।

Recommended Video

    Coronavirus India Update : कुल केस 75 लाख के पार, पिछले 24 घंटे में 55,722 नए मामले | वनइंडिया हिंदी
    record cases of coronavirus, coronavirus cases on monday, total coronavirus cases on monday, coroanvirus in india, coronavirus news in india, coronavirus, coronavirus cases in india, coronavirus update, coronavirus news in india, india coronavirus situation, total deaths of coronavirus in india, coronavirus news in hindi, how many coronavirus cases in india, number of coronavirus cases in india, covid-19, coronavirus cases on thursday, health ministry, कोरोना वायरस, भारत में कोरोना वायरस, कोविड-19, स्वास्थ्य मंत्रालय, कोरोना वायरस की ताजा खबर, देश में कोरोना वायरस के कितने मामले हैं, भारत में कोविड-19 के केस, देश में कोरोना वायरस के कुल कितने केस हैं, कोरोना वायरस के रिकॉर्ड केस

    दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश

    75 लाख मामले पार करने के बाद भारत कोरोना वायरस से दुनिया का दूसरा सबसे प्रभावित देश बन गया है। यहां सक्रिय मामले 6 सप्ताह के बाद 8 लाख से नीचे हैं। 22 राज्यों / केंद्र शासित प्रदेशों में 20,000 से कम सक्रिय मामले हैं, और केवल केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में 50,000 से अधिक सक्रिय मामले दर्ज हो रहे हैं। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) का कहना है, 18 अक्टूबर तक कोविड-19 के लिए कुल 9,50,83,976 सैंपल टेस्ट किए गए हैं, जिनमें से 8,59,786 सैंपल रविवार को टेस्ट किए गए हैं।

    कहां कितने मामले?

    मिजोरम में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 2,253 हो गई है, जिसमें 105 सक्रिय मामले और 2,148 डिस्चार्ज हो चुके मामले शामिल हैं। हिमाचल प्रदेश में एक दिन में 170 नए कोविड-19 मामले और 217 रिकवरी दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामले बढ़कर 18,967 हो गए हैं, जिनमें 263 मौतें और 16,040 रिकवरी शामिल हैं। सक्रिय मामले 2,630 हैं। पंजाब में 476 नए मामले, 958 डिस्चार्ज और 13 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले 1,27,630 हो गए हैं, जिनमें 1,17,883 डिस्चार्ज, 5,735 सक्रिय मामले और 4,012 मौतें शामिल हैं।

    महाराष्ट्र में 9,060 नए कोविड-19 मामले, 11,204 डिस्चार्ज और 150 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां कुल मामले 15,95,381 हो गए हैं, जिनमें 13,69,810 डिस्चार्ज, 1,82,973 सक्रिय मामले और 42,115 मौतें शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 578 नए मामले सामने आए हैं, जम्मू संभाग से 193 और कश्मीर संभाग से 385 मामले दर्ज किए गए हैं। 8,677 सक्रिय मामलों, 77,886 रिकवरी और 1379 मौतों सहित मामलों की कुल संख्या 87,942 हो गई है। तमिलनाडु में 3,914 नए मामले, 4,929 रिकवरी और 56 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 6,87,400 हो गई है, जिनमें 6,37,637 रिकवरी, 39,121 सक्रिय मामले और 10,642 मौतें शामिल हैं।

    आंध्र प्रदेश में 3,986 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे कुल मामले 7,83,132 हो गए हैं, जिनमें 36,474 सक्रिय मामले, 7,40,229 रिकवरी और 6,429 मौतें शामिल हैं। केरल में 7,631 नए मामले दर्ज किए गए हैं, राज्य में सक्रिय मामलों की संख्या 95,200 है। अब तक कुल 2,45,399 लोग रिकवर हुए हैं। बिहार में एक दिन के भीतर 1,152 नए कोविड-19 मामले, 1,079 रिकवरी दर्ज की गई हैं। यहां मामलों की कुल संख्या 2,04,212 हो गई है, जिनमें 1,92,594 रिकवर मामले, 10,621 सक्रिय मामले और 996 मौतें शामिल हैं। राजधानी दिल्ली में 3,299 नए मामले, 28 मौतें और 2,863 रिकवर मामले दर्ज किए गए हैं। यहां कुल मामले बढ़कर 3,31,017 हो गए हैं, जिनमें 3,01,716 रिकवर मामले और 6,009 मौतें शामिल हैं। वहीं सक्रिय मामलों की संख्या 23,292 हो गई है।

    देश की 30% आबादी कोरोना वायरस से हो चुकी है संक्रमित, सितम्बर में चरम पर पहुंचा संक्रमण- रिपोर्ट

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+