Corona: सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा- कंपनियां कर रही छंटनी, बैंक लोन वापसी को इस साल के लिए टाला जाए

Corona: स्वामी बोले- बैंक लोन वापसी को इस साल के लिए टाला जाए

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि कोरोना का अर्थव्यवस्था पर बुरा असर पड़ा है। बड़ी तादाद में नौकरियां जा रही हैं, ऐसे में लोगों को बैंक लोन चुकाने में दिक्कत का सामना करना पड़ा रहा है। इसको देखते हुए बैंकों को लोन की देनदारियां इस साल के आखिर तक टाल देनी चाहिए।

coronavirus updates, coronavirus, Subramanian Swamy, कोरोना वायरस की स्थिति, कोरोना वायरस

स्वामी ने ट्वीट कर कहा है कि कोरोना के कारण मांग बहुत घट गई है। कंपनिया लगातार कर्मचारियों की छंटनी कर रही हैं। लड़खड़ाता बिजनेस और नौकरी खो रहे कर्मचारी बैंक लोन को कैसे लौटाएंगे। भारत में इस साल के आखिर तक सभी लोन और ब्याज को टाल देने की जरूरत है।

रेटिंग एजेंसी मूडीज इंवेस्टर्स सर्विस ने कोरोना वायरस के अर्थव्यवस्था पर पड़ने वाले असर को देखते हुए 2020 के लिए भारत की आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान घटाकर मंगलवार को 5.3 फीसदी कर दिया है। एजेंसी ने मंगलवार को कहा कि कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैलने का असर अर्थव्यवस्था पर होगा।

आरबीआई गवर्नर शक्तिकांत दास ने भी कोरोना से अर्थव्यवस्था को चोट पहुंचने की बात कही है। दास ने कहा है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था पर इसका असर पड़ रहा है, भारत में खासतौर से पर्यटन, एयरलाइंस और होटल जैसे क्षेत्रों पर इसका असर दिखने लगा है।

भारत में मंगलवार को नोएडा और लद्दाख में नए मामले सामने आए हैं। जिसके बाद देश में कोरोना के मामलों की संख्या 137 हो गई है। भारत में अब तक कोरोना से तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। राज्यवार बात करें तो महाराष्ट्र में 36, केरल में 24, उत्तर प्रदेश में 14, कर्नाटक में 11 और दिल्ली में 8 मामले सामने आए हैं। लद्दाख में 6, तेलंगाना और जम्मू कश्मीर में 3-3, राजस्थान में दो और आंध्र प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड, ओडिशा, पंजाब, तमिलनाडु में 1-1 व्यक्ति को कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+