न्यूजीलैंड हाईकमीशन में कार्यरत भारतीय की कोरोना से मौत, कांग्रेस ने ऑक्सीजन पहुंचाने में की थी मदद
नई दिल्ली, 20 मई। कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने देश भर में कहर बरपा रखा है। हर रोज लाखों लोग इस जानलेवा वासरस की चपेट में आ रहे हैं। रोजाना हजारों लोगों की मौत हो रही है। इस बीच राजधानी नई दिल्ली स्थित न्यूजीलैंड उच्चायोग में लबे समय से सेवा दे रहे एक कर्मचारी की मौत हो गई। इन्हें बचाने के लिए दूतावास ने मई की शुरूआत में यूथ कांग्रेस से ऑक्सीजन की मदद मांगी थी। इस कर्मचारी की मौत से बाद से राजनीति तेज हो गई है। जानकारी के मुताबिक जिस कर्मचारी की मौत हुई है वह 1986 से ही न्यूजीलैंड के हाई कमीशन में काम करता था।

न्यूजीलैंड की विदेश मंत्री नानिया माहुता ने भारतीय कर्मचारी के निधन पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल और दुख भरे वक्त में वो कर्मचारी के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करती हैं। आपको बता दें कि दिल्ली स्थित न्यूजीलैंड हाई कमीशन ने बीते 2 मई को ट्वीट कर इस कर्मचारी के लिए ऑक्सीजन की मदद मांगी थी। इस ट्वीट में हाई कमीशन की तरफ से यूथ कांग्रेस विंग को टैग किया गया था। इसके बाद यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष बी वी श्रीनिवास ने ऑक्सीन की मदद की थी। वो खुद मदद लेकर पहुंचे थे।
हालांकि, उच्चायोग ने इस ट्वीट को थोड़ी देर बाद डिलीट कर दिया था। हाई कमीशन की तरफ से ट्वीट डिलीट करने को लेकर काफी विवाद हुआ था। सवाल उठाया जा रहा था कि क्या भारत सरकार के दबाव के बाद न्यूजीलैंड उच्चायोग ने ट्वीट हटाया है? हालांकि, बाद में उच्चायोग ने एक अन्य ट्वीट कर सफाई दी थी कि हमारी अपील का गलत मतलब निकाला गया, जिसके लिए हम माफी मांगते हैं।
-
क्या भारत में 'LOCKDOWN' लगने वाला है? दुनियाभर में Energy Lockdown की शुरुआत! तेल संकट से आप पर कितना असर -
Gold Rate Today: सोने के दामों में मामूली उछाल, निवेशक हैरान, कहां पहुंचा 24, 22 और 18 कैरट का भाव? -
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
LPG Cylinder Price Today: आज बदल गए रसोई गैस के दाम? सिलेंडर बुक करने से पहले चेक करें नई रेट लिस्ट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Bengaluru Chennai Expressway: 7 घंटे का सफर अब 3 घंटे में, एक्सप्रेसवे से बदलेगी दो शहरों की रोड कनेक्टिविटी -
VIDEO: BJP नेता माधवी लता ने एयरपोर्ट पर क्या किया जो मच गया बवाल! एयरपोर्ट अथॉरिटी से कार्रवाई की मांग -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट












Click it and Unblock the Notifications