Coronavirus: शशि थरूर ने अदनान सामी से पूछा-बिना बिजली के लिफ्ट कैसे कराएंगे?, जानिए क्या मिला जवाब
नई दिल्ली। कोरोना वायरस को लेकर बीते कुछ दिनों में देश और दुनिया के हालात चिंताजनक हो गए हैं। देश में बहुत तेजी से नए मामले सामने आ रहे हैं। देश में जहां अब संक्रमण के मामले 2900 से ज्यादा हो गए हैं। महाराष्ट्र में 537 तो तमिलनाडु में 400 से ज्यादा कोरोना मरीज हैं। दिल्ली में भी तेजी से मरीजों का आंकड़ा बढ़ा है। वहीं दुनिया की बात की जाए तो संक्रमित लोगों की तादाद साढ़े ग्यारह लाख के करीब पहुंच चुकी है, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज रात नौ बजे, घर की सभी लाइटें बंद करके, घर के दरवाजे या बालकनी में खड़े रहकर नौ मिनट तक मोमबत्ती या दीया जलाने की अपील की है।

पीएम मोदी की अपील परशशि थरूर ने कसा तंज
पीएम मोदी की इस अपील पर कांग्रेस नेता शशि थरूर ने तंज कसा है, उन्होंने इस बारे में एक ट्वीट किया कि 5 अप्रैल को रात 9 बजे अचानक लाइट बंद करने और 9.09 पर चालू करने से इलेक्ट्रिक ग्रिड क्रेश हो सकती है, जिससे बचने का तरीका इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड ढूंढ रहा है।
Twitter पर भिड़े शशि थरूर और अदनान सामी
शशि थरूर की ये बात मशहूर सिंगर अदनान सामी को अच्छी नहीं लगी, उन्होंने थरूर को जवाब देते हुए ट्वीट किया कि वे लोगों के एक होने के समय पर ठीक बात नहीं बोल रहे हैं। अदनान की ये प्रतिक्रिया थरूर को भी पसंद नहीं आई।

अदनान सामी ने शशि थरूर को कहा-आप सही नहीं कह रहे
उन्होंने अदनान को हिंदी भाषा में जवाब देते हुए ट्विटर पर लिखा कि भाई साहब, आप का संदेश हिंदुस्तानी में होता तो ज्यादा अच्छे से समझ आता. मैं भी तो यही कह रहा हूं के लोगों को अंधेरी टनल में क्यूं रखना जब कि रोशनी हो सकती है. और हां बिना बिजली के लिफ्ट कैसे कराएंगे?।
'रोशनी आप दिल में रखिए और लिफ्ट की फिक्र ना करें'
जिस पर जो रिएक्शन अदनान ने दिया, उसकी वजह से वो सोशल मीडिया पर छा गए, दरअसल अदनान ने थरूर को हिंदी में ही जवाब दिया, उन्होंने ट्वीट किया कि 'भाई साहब, मैंने आपको अंग्रेजी में इसलिए लिखा था क्यूंकि आपका पहला ट्वीट अंग्रेजी भाषा में था. अब जो आपने हिंदी में लिखा है तो लिहाजा जवाब हिंदी में दूंगा......रोशनी आप दिल में रखिए और लिफ्ट की फिक्र ना करें - वो मौला देगा!! कोई और जुबान?', फिलहाल थरूर और अदनान का ये Twitter वॉर लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है, लोग इन दोनों के ट्वीट पर काफी मजे ले रहे हैं।
-
Video: कहां हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा? वीडियो ने खोल दिया राज, हिमंता-पासपोर्ट केस में पीछे पड़ी है पुलिस -
19 Minute 34 Second Viral Video के बाद सामने आया सोफिक-सोनाली का नया सीजन? इस सच ने पलटा पूरा गेम -
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'Monalisa नाबालिग, मुस्लिम मर्द ने फंसाया', शादी के 30 दिन बाद वायरल गर्ल संग ये क्या हुआ? पुलिस की जांच शुरू -
North Korea Missile Launch: ईरान-अमेरिका में सीजफायर, इधर किम जोंग ने दागी मिसाइल, जापान में अफरा-तफरी -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
Kerala Assembly Elections 2026: 'BJP वोट खरीद रही' , राहुल गांधी को पसंद करने वाली Shama Mohamed कौन हैं ? -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
LPG Price Today: कमर्शियल सिलेंडर पर सरकार ने दी बड़ी राहत, आज क्या है आपके शहर में एलपीजी का रेट? -
Raghav Chadha कौन सी पार्टी करेंगे ज्वाइन? कैसे हुई 'धुरंधर' के असलम से मुलाकात? Viral तस्वीर पर उठे सवाल -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप!












Click it and Unblock the Notifications