हैदराबाद में कोरोना संक्रमित महिला ने दिया जुड़वां बेटियों को जन्म, दोनों स्वस्थ

हैदराबाद। तेलंगाना के हैदराबाद में स्थित गांधी अस्पताल में कोरोना वायरस से संक्रमित एक महिला ने जुड़वां लड़कियों को जन्म दिया है। यहां ये ऐसा पांचवां मामला है, जब अस्पताल में किसी कोविड-19 मरीज ने बच्चे को जन्म दिया है। 20 साल की ये महिला और इसकी दोनों बेटियां बिल्कुल स्वस्थ हैं। तेलंगाना के मेद्चल की रहने वाली इस महिला ने सीजेरियन के जरिए बच्चों को जन्म दिया है। वायरस की जांच के लिए दोनों जुड़वां बच्चियों के सैंपल ले लिए गए हैं, जिनकी रिपोर्ट अभी नहीं आई है।

coronavirus, covid-19, covid19, coronavirus positive, woman gave birth to twins, coronavirus positive woman delivers twins, hyderabad hospital, hyderabad, telangana, कोरोना वायरस, कोविड-19, कोविड19, कोरोना वायरस संक्रमित, महिला ने दिया बेटियों को जन्म, कोरोना संक्रमित महिला बनी मां, हैदराबाद अस्पताल, हैदराबाद, तेलंगाना

दोनों नवजात बच्चियां बिल्कुल स्वस्थ पैदा हुई हैं। इनमें से एक का वजन 2 किलो, जबकि दूसरी बच्ची का वजन 2.5 किलो है। गांधी अस्पताल में कोरोना वायरस संक्रमित महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने का पहला मामला 8 मई का है। देशव्यापी लॉकडाउन के बीच कई कोरोना वायरस संक्रमित महिलाएं मां बनी हैं। इससे करीब 28 दिन पहले ही मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक कोरोना संक्रमित महिला ने जुड़वां लड़कों को जन्म दिया था। मध्य प्रदेश का इंदौर शहर वायरस से बुरी तरह प्रभावित है।

बीते महीने दिल्ली के एम्स अस्पताल में भी कोरोना संक्रमित महिला ने बच्चे को जन्म दिया था। इस महिला का पति जो अस्पताल में ही डॉक्टर है, वह भी कोरोना संक्रमित पाया गया था। ऐसे मामलों में नवजातों और माताओं को अलग-अलग वार्ड में शिफ्ट किया गया था, ताकि वायरस फैल न सके। नवजातों को भी कई बार वायरस की जांच के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया गया है। इस महीने की शरुआत में ही गुजरात के वडनगर में पैदा हुए दो जुड़वां लड़के अपने जन्म के महज 6 दिनों बाद ही कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इन बच्चों की मां भी वायरस से संक्रमित पाई गई थीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+