कोरोना से पीड़ित AIIMS की महिला डॉक्टर ने दिया बच्चे को जन्म, नवजात में नहीं मिले कोरोना के लक्षण
नई दिल्ली। दिल्ली की पहली कोरोना संक्रमित गर्भवती महिला ने बच्चे को जन्म दिया है। एम्स के दस डॉक्टरों की टीम ने सफल डिलीवरी करने के बाद कहा कि अब मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। जानकारी के मुताबिक महिला डॉक्टर के कोरोना से संक्रमित होने के कारण गुरुवार को उनकी डिलीवरी करने की योजना बनाई गई, इसके बाद शुक्रवार को सी-सेक्शन के माध्यम से डिलीवरी की गई। महिला डॉक्टर ने लड़के को जन्म दिया है।
Recommended Video

महिला और बच्चे की आगे की जांच जारी
गुरुवार को ही एम्स के डॉक्टर और उनकी गर्भवती पत्नी में कोरोना संक्रमण का पता चला था, जिसके बाद महिला की डिलीवरी करने का फैसला लिया गया। जिस आइसोलेशन वार्ड में महिला को भर्ती कराया गया, उसे ही बाद में ऑपरेशन थियेटर में बदल दिया गया। इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, एम्स से जुड़े सूत्रों का कहना है कि डिलीवरी को लेकर जैसी योजना बनाई गई थी, सब वैसा ही हुआ है। अब महिला और बच्चे की आगे की जांच की जा रही है।

बच्चे को मां का दूध भी पिलाया जा रहा है
बताया जा रहा है कि बच्चा जन्म के बाद से मां के पास ही है। इस मामले में एक वरिष्ठ डॉक्टर का कहना है कि सावधानी और सुरक्षा से बच्चा मां के पास रहकर भी कोरोना वायरस से बच सकता है। इसके अलावा बच्चे को मां का दूध भी पिलाया जा रहा है। इस बारे में डॉक्टर का कहना है कि ऐसा कोई शोध नहीं है, जिसमें ये कहा गया हो कि मां का दूध पीने से बच्चा संक्रमित हो सकता है।

गुरुवार को डॉक्टर में कोरोना की पुष्टि
भारत में भी कोरोना वायरस के मामले तेजी से बढ़ते जा रहे हैं। हैरानी की बात तो ये है कि अब डॉक्टर भी इसकी चपेट में आ रहे हैं। गुरुवार को दिल्ली एम्स के एक वरिष्ठ रेजीडेंट डॉक्टर में कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल के निजी वार्ड में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। इसके अलावा उनके संपर्क में आए सभी लोगों की स्क्रीनिंग भी की गई है। इस बीच डॉक्टर के भाई में कोरोना के संक्रमण मिले हैं। उन्हें भी आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है।

सफदरजंग के दो डॉक्टर भी कोरोना से संक्रमित
हालांकि डॉक्टर कोरोना से संक्रमित कैसे हुए इस बारे में कुछ पता नहीं चल पाया है। आधिकारिक सूत्रों का तो ये भी कहना है कि उन्होंने बीते दिनों कोई विदेश यात्रा नहीं की थी। एम्स के अलावा दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल के दो रेजिडेंट डॉक्टर भी कोरोना से संक्रमित पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि कोरोना के मरीजों का इलाज कर रही टीम में शामिल एक डॉक्टर भी कोरोना से संक्रमित हो गया था। भारत में अब तक कोरोना वायरस के 2547 मामलों की पुष्टि हो गई है। जबकि 62 लोगों की इससे मौत भी हुई है।
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात? -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम












Click it and Unblock the Notifications