पीएम मोदी ने कही बड़ी बात, 'अगर 21 दिन नहीं संभले तो देश 21 साल पीछे साल चला जाएगा'

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में 21 दिनों के लॉकडाउन को लेकर बेहद अहम बात कही...

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को दूसरी बार देशवासियों को संबोधित किया। अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस का संकट काफी गंभीर है और देशवासी इसे बिल्कुल भी हलके में ना लें। पीएम मोदी ने कहा कि कोरोना वायरस के इस गंभीर संकट को देखते हुए मंगलवार रात 12 बजे से देशभर में लॉकडाउन लागू कर दिया जाएगा। प्रधानमंत्री ने कहा कि देशभर में यह लॉकडाउन पूरे 21 दिनों तक लागू रहेगा।

Recommended Video

    India Total Lockdown: Coronavirus पर बोले मोदी, लापरवाही की बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी | वनइंडिया हिंदी
    'हमारे पास 21 दिन हैं और अगर हम...'

    'हमारे पास 21 दिन हैं और अगर हम...'

    पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि मेडिकल एक्सपर्ट्स का कहना है कि इस वायरस के लिए 21 दिन बेहद अहम है। मेडिकल एक्सपर्ट्स की इसी बात को ध्यान में रखते हुए देश में 21 दिन का लॉकडाउन लगाया गया है। हमारे पास 21 दिन हैं और अगर हम इन 21 दिनों में नहीं संभले तो ये देश और आपका परिवार 21 साल पीछे चला जाएगा। पीएम ने अपने भाषण में कहा कि हमें अपने लिए, अपने परिवार के लिए 21 दिनों के इस लॉकडाउन का पालन करना ही होगा।

    'समर्थ से समर्थ देशों को भी इस महामारी ने बेबस कर दिया'

    'समर्थ से समर्थ देशों को भी इस महामारी ने बेबस कर दिया'

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, 'आप लोग कोरोना वायरस की वैश्विक महामारी पर पूरी दुनिया की स्थिति को समाचारों के माध्यम से सुन भी रहे हैं और देख भी रहे हैं। आप ये भी देख रहे हैं कि दुनिया के समर्थ से समर्थ देशों को भी कैसे इस महामारी ने बिल्कुल बेबस कर दिया है। इन सभी देशों के दो महीनों के अध्ययन से जो निष्कर्ष निकल रहा है और एक्सपर्ट्स भी यही कह रहे हैं कि कोरोना वायरस से प्रभावी मुकाबले के लिए एकमात्र विकल्प है सोशल डिस्टेंसिंग।'

    'सोशल डिस्टेंसिंग हर नागरिक के लिए जरूरी'

    'सोशल डिस्टेंसिंग हर नागरिक के लिए जरूरी'

    पीएम मोदी ने कहा, 'कोरोना वायरस से बचने का इसके अलावा कोई तरीका नहीं है, कोई रास्ता नहीं है। कोरोना वायरस को फैलने से रोकना है, तो इसके संक्रमण साइकल को तोड़ना ही होगा। कुछ लोग इस गलतफहमी में हैं कि सोशल डिस्टेंसिंग केवल बीमार लोगों के लिए आवश्यक है। ये सोचना सही नहीं है। सोशल डिस्टेंसिंग हर नागरिक के लिए है, हर परिवार के लिए है, परिवार के हर सदस्य के लिए है।'

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+