देश में आज मिले कोरोना वायरस के 23068 नए मामले, 336 मरीजों की मौत

नए मामलों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,01,46,846 और मृतकों की संख्या 1,47,092 हो गई है।

नई दिल्ली। Coronavirus latest update. ब्रिटेन में कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से मची आफत के बीच भारत में भी संक्रमण के मामलों का मिलना जारी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने शुक्रवार को कोरोना वायरस से जुड़े आंकड़े जारी करते हुए बताया कि पिछले 24 घंटों के भीतर देश में संक्रमण के 23068 नए मामले सामने आए हैं, जबकि इस दौरान 336 मरीजों की मौत हुई है। इन नए मामलों के साथ देश में कोरोना वायरस के कुल केस बढ़कर 1,01,46,846 और मृतकों की संख्या 1,47,092 हो गई है। इस बीच देश में अभी तक 97,17,834 मरीज ठीक हो चुके हैं, जिसके बाद फिलहाल एक्टिव केस 2,81,919 बचे हैं।

Recommended Video

    Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में देश में सामने आए 23,068 नए केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus

    Covaxin में दो तरह की इम्यूनिटी
    आपको बता दें कि कोरोना वायरस के खतरे के बीच इस समय देश में सभी की निगाहें वैक्सीन (Coronavirus Vaccine Update) पर टिकी हुई हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से दी गई अभी तक की जानकारी के मुताबिक, माना जा रहा है कि जनवरी में कोरोना वायरस के खिलाफ टीकाकरण अभियान का पहला चरण शुरू हो सकता है। इस बीच भारत बायोटेक ने स्वदेसी वैक्सीन Covaxin के दूसरे चरण के ट्रायल के नतीजे जारी किए हैं, जिसमें दावा किया गया है कि इस वैक्सीन के इस्तेमाल से मानव शरीर के अंदर दो तरह की इम्यूनिटी पैदा हो रही है।

    कोई गंभीर साइड इफेक्ट नहीं
    दरअसल, किसी भी वायरस के प्रभाव से बचाने के लिए मानव शरीर के अंदर दो तरह के इम्यूनिटी तंत्र होते हैं। इनमें पहला होती है- एंटीबॉडी मीडियाटेड इम्यूनिटी और दूसरी सेल मीडियाटेड इम्यूनिटी। Covaxin के दूसरे चरण के ट्रायल में डोज लेने वाले लोगों के अंदर ये दोनों ही इम्यूनिटी पाई गईं। इसके अलावा भारत बायोटेक ने यह भी दावा किया है कि इस वैक्सीन के इस्तेमाल से अभी तक किसी तरह का कोई गंभीर साइड इफेक्ट सामने नहीं आया है। गौरतलब है कि Covaxin फिलहाल अपने ट्रायल के तीसरे आनी आखिरी दौर में है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+