कोरोना के खिलाफ जंग में सामने आईं काजल अग्रवाल, दिहाड़ी मजदूरों की मदद के लिए बढ़ाया हाथ

coronavirus Kajal Aggarwal donates 2 lakh to help daily wagers in Tollywood

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के चलते इस समय देशभर में लॉकडाउन है। ऐसे में लगातार कई फिल्मी सितारे मजदूरों और गरीबों की मदद के लिए आगे आ रहे हैं। फिल्म एक्ट्रेस काजल अग्रवाल ने भी दिहाड़ी मजदूरों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। काजल ने दो लाख रुपए कोरोना क्राइसिस चैरिटी में दान किए हैं। यह कमेटी लॉकडाउन की वजह से प्रभावित फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ीदारों की मदद के लिए बनाई गई है।

मजदूरों की मदद के लिए बनी है कमेटी

मजदूरों की मदद के लिए बनी है कमेटी

तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री ने एक्टर चिंरजीवी के नेतृत्व में कोरोना क्राइसिस चैरिटी कमेटी बनाई है। यह कमेटी लॉकडाउन की वजह से प्रभावित फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े दिहाड़ी मजदूरों को मदद के लिए बनी है। इस कमेटी में कई काजल से पहले भी कई एक्टर दान कर चुके हैं। काजल से पहले बाहुबली के एक्टर प्रभास कोरोना क्राइसिस चैरिटी में 50 लाख रुपये डोनेट कर चुके हैं। कई दूसरे सितारे भी इसमें मदद कर चुके हैं।

फिल्मी सितारों की ओर से लगातार हो रही मदद

फिल्मी सितारों की ओर से लगातार हो रही मदद

फिल्मी सितारों की ओर से कोरोना संकट में लगातार मदद हुई है। प्रधानमंत्री राहत कोष में और अपने राज्य के मुख्यमंत्री राहत कोष में भी सितारों ने दान किया है। शाहरुख खान, अक्षय कुमार, सलमान खान, प्रभास, चिरंजीवी, पवन कल्याण, रामचरण, महेश बाबू और दूसरे सितारों ने दान किया है। कई सितारे अपने ऑर्गेनाइजेशन के जरिए भी मदद के काम में जुटे हैं।

लगातार बढ़ता जा रहा कोरोना का खतरा

लगातार बढ़ता जा रहा कोरोना का खतरा

भारत और दुनियाभर के ज्यादातर देशों में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 941 नए केस आए हैं और 37 लोगों की मौत हुई है। जिसके बाद गुरुवार को भारत में कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की संख्या बढ़कर 12,380 हो गई है। अब तक 414 मौतें इस वायरस के चलते हो चुकी हैं। 10,477 लोगों का इलाज चल रहा है जबकि 1,489 को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी मिल गई है

दुनिया में इस वायरस से पीड़ितों की संख्या अब बीस लाख को पार कर गई है। दुनियाभर में अब तक 20,82,370 लोगों में संक्रमण पाया जा चुका है। इससे अब तक एक लाख 34 हजार लोगों की मौत हो चुकी है। अमेरिका दुनिया का सबसे ज्यादा कोरोना प्रभावित देश है। अमरीका में 28,527 मौतें कोरोना से हुई हैं, जो दुनिया में सबसे ज्यादा हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+