भारत में दोगुनी रफ्तार से बढ़ा रहा है कोरोना, पिछले 24 घंटे में 2.75 लाख कोरोना केस और 1600 से अधिक मौतें

भारत में दोगुनी रफ्तार से बढ़ा रहा है कोरोना, पिछले 24 घंटे में 2.75 लाख कोरोना केस और 1600 से अधिक मौतें

नई दिल्ली, 19 अप्रैल: भारत में कोरोना वायरस की दूसरी लहर दोगुनी रफ्तार से बढ़ रही है। देश में रोजाना कोरोना वायरस के मामले दो लाख से पार आ रहे हैं और हर दिन उनमें रिकॉर्ड बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। कोरोना पॉजिटिविटी रेट सिर्फ 12 दिनों में डबल हो गई है। भारत में पिछले 12 दिनों में कोरोना की डेली पॉजिटिविटी रेट 8 फीसदी से बढ़कर 16.7 प्रतिशत हो गई है। कोरोना पॉजिटिविटी रेट का सिर्फ 12 दिनों में डबल होने मेडिकल एक्सपर्ट्स के लिए चिंता की बात है। भारत में कोरोना वायरस की संक्रमण दर इस वक्त पीक पर है। रविवार (18 अप्रैल) को देश में पिछले 24 घंटे में 275,000 से अधिक नए कोरोना मामले सामने आए हैं। वहीं 1,622 लोगों की मौत हुई है। देश में कोरोना के इलाज की महत्वपूर्ण दवाओं और ऑक्सीजन की कमी की खबरें हर राज्य से आ रही है।

coronavirus

Recommended Video

    Coronavirus India: पिछले 24 घंटे में आए 2,73,810 नए केस, जानिए Update | वनइंडिया हिंदी

    केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नेशनल वीकली पॉजिटिविटी रेट भी पिछले एक महीने में 3.05 फीसदी से बढ़कर 13.54 प्रतिशत हो गया है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक कोरोना वीकली पॉजिटिविटी रेट देश में सबसे अधिक छत्तीसगढ़ में 30.38% दर्ज किए गए हैं। उसके बाद गोवा में 24.24 फीसदी, , महाराष्ट्र में 24.17 प्रतिशत, राजस्थान में 23.33 फीसदी और मध्य प्रदेश में कोरोना वीकली पॉजिटिविटी रेट 18.99 फीसदी दर्ज किए गए हैं।

    कोरोना संक्रमण को देखते हुए मेडिकल एक्सपर्ट का कहना है कि ये बहुत जरूरी है कि फिलहाल कोविड-19 ट्रांसमिशन की श्रृंखला को तोड़ा जाए। पब्लिक हेल्थ फाउंडेशन ऑफ इंडिया के संस्थापक और वरिष्ठ डॉक्टर के श्रीनाथ रेड्डी ने कहा है कि इस समय सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि ट्रांसमिशन श्रृंखला को तोड़ना होगा ... इसके अलावा, सुपर-स्प्रेडर घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अतिरिक्त उपाय करने की आवश्यकता है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+