Coronavirus in India Updates: देश में कोरोना के केस 3 हजार के पार, 24 घंटे में 4 मरीजों की मौत
Coronavirus in India Updates: देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी आई है। शनिवार शाम तक संक्रमितों की संख्या 3,000 के पार पहुंच गई है। सबसे ज्यादा केस केरल (1,336) में मिले हैं, इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा मरीज हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत हुई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, अधिकतर मरीजों की स्थिति सामान्य है और उन्हें घर पर ही इलाज दिया जा रहा है। सरकार स्थिति पर नजर बनाए हुए है।

कोरोना वायरस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
COVID-19 India Update: भारत में कोरोना का प्रकोप! केस 3700 पार
COVID-19 India Update: भारत में कोरोना का प्रकोप! केस 3700 पार, 28 मौतें, केरल में हाहाकार! कहां-कितने Active?
देश में सक्रिय मामले बढ़कर 3,758, केरल सबसे आगे
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा 1 जून, 2025 (सुबह 8 बजे) तक जारी ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 3,758 हो गई है। राज्यवार आंकड़ों में केरल 1,400 मामलों के साथ सबसे आगे है, जबकि महाराष्ट्र (485) और दिल्ली (436) दूसरे व तीसरे स्थान पर हैं।
दिल्ली में कोविड-19 अपडेट: 24 घंटे में 81 नए मामले
स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 डैशबोर्ड के अनुसार, दिल्ली में वर्तमान में 375 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 81 नए संक्रमण मिले हैं, जबकि 52 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी अवधि में 1 मौत दर्ज की गई है।
भारत में कोविड-19 की स्थिति: 3,395 एक्टिव केस, 24 घंटे में 4 मौतें
स्वास्थ्य मंत्रालय के कोविड-19 डैशबोर्ड के अनुसार, भारत में वर्तमान में 3,395 सक्रिय मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 685 नए संक्रमित मिले हैं, जबकि 265 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। इसी अवधि में 4 लोगों की मौत हुई है।
फरीदाबाद-गुड़गांव में कोरोना केस बढ़े, स्वास्थ्य अधिकारियों ने दी राहत भरी खबर
हरियाणा के फरीदाबाद और गुड़गांव में कोरोना वायरस के एक्टिव केस में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। शनिवार तक फरीदाबाद में 16 और गुड़गांव में 12 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि हुई, हालांकि मई में 7 मरीज ठीक भी हुए हैं।
देश में कोरोना के केस 3 हजार के पार
देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में तेजी आई है। शनिवार शाम तक संक्रमितों की संख्या 3,000 के पार पहुंच गई है। सबसे ज्यादा केस केरल (1,336) में मिले हैं, इसके बाद महाराष्ट्र और दिल्ली में सबसे ज्यादा मरीज हैं। बीते 24 घंटे में दिल्ली, केरल, कर्नाटक और उत्तर प्रदेश में एक-एक मरीज की मौत हुई है।












Click it and Unblock the Notifications