COVID-19 India Update: भारत में कोरोना का प्रकोप! केस 3700 पार, 28 मौतें, केरल में हाहाकार! कहां-कितने Active?

COVID-19 India Update: भारत में एक बार फिर से कोरोना वायरस ने रफ्तार पकड़ ली है। 1 जून को स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय से जारी आंकड़ों के मुताबिक, 2025 में 1 जनवरी से 1 जून तक कोरोना एक्टिव केसों की संख्या 3,783 तक पहुंच गई है, जो इस साल की सबसे बड़ी छलांग मानी जा रही है। सबसे ज्यादा मामले केरल से सामने आ रहे हैं, जहां 1,400 लोग संक्रमित हैं।

महाराष्ट्र में 485, दिल्ली में 436, गुजरात में 320 और पश्चिम बंगाल में 287 एक्टिव केस हैं। सिर्फ बीते 48 घंटों में 1,000 से ज्यादा नए मरीज मिले हैं। मौतों की बात करें तो, इस साल अब तक कोरोना से 28 लोगों की जान जा चुकी है, जिनमें से 21 मौतें सिर्फ दो दिन में हुई हैं।

COVID-19 India Update

बेंगलुरु में एक 63 साल के व्यक्ति की मौत हुई है, जिसे वैक्सीन और बूस्टर डोज दोनों लग चुके थे। इसी तरह दिल्ली और केरल से भी बुजुर्गों की जान जाने की खबर आई है। महाराष्ट्र और केरल दोनों में अब तक 7-7 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारत में 4 नए वैरिएंट बने जानलेवा!

ICMR की ताजा रिपोर्ट में भारत में कोविड के चार नए वैरिएंट सामने आए हैं-LF.7, XFG, JN.1 और NB.1.8.1। इनमें JN.1 अभी सबसे ज़्यादा फैलने वाला वैरिएंट है, जो कुल टेस्टिंग में 50% से ज़्यादा मामलों में पाया गया है। WHO ने इन वैरिएंट्स को अभी खतरनाक नहीं माना है लेकिन निगरानी की श्रेणी में रखा है।

NB.1.8.1 के कुछ स्पाइक म्यूटेशन, जैसे A435S, V445H और T478I, इस वैरिएंट को अधिक संक्रामक बना सकते हैं और यह पहले से बनी इम्युनिटी को चकमा देने की क्षमता रखता है। हालांकि एक्सपर्ट्स का मानना है कि ज़्यादातर मामलों में लक्षण हल्के हैं और घबराने की नहीं, बल्कि सावधानी बरतने की ज़रूरत है।

कहां-कितने एक्टिव मरीज?

क्रमांक राज्य मौतें एक्टिव मरीज
1
महाराष्ट्र 7 485
2
केरल 7 1400
3
कर्नाटक 4 238
4
दिल्ली 3 436
5
उत्तर प्रदेश
2 149
6
मध्य प्रदेश 1 19
7
पंजाब 1 6
8
राजस्थान 1 62
9
तमिलनाडु 1 199
10
गुजरात 1 320

2019-2020 के बाद मई 2025 में फिर से कोरोना का प्रकोप

2019-2020 की महामारी के बाद, जब लगा था कि कोरोना का संकट टल गया है, मई 2025 में भारत में एक बार फिर से COVID-19 के मामलों में तेजी देखी जा रही है। नए वेरिएंट्स के कारण संक्रमण के मामलों में वृद्धि हुई है, जिससे सरकार और स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गए हैं। इस बार NB.1.8.1 और LF.7 जैसे नए ओमिक्रॉन सबवेरिएंट्स के कारण संक्रमण तेजी से फैल रहा है। NB.1.8.1 वेरिएंट पहली बार चीन में पाया गया था और अब यह भारत सहित अमेरिका, सिंगापुर और ऑस्ट्रेलिया में भी फैल चुका है। इस वेरिएंट की खासियत इसकी तेज़ी से फैलने की क्षमता है, हालांकि इसके लक्षण ज्यादातर मामलों में हल्के ही हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+