Coronavirus in India Updates: महाराष्ट्र, केरल और दिल्ली में कोरोना का कहर जारी: बढ़ी चिंता
Coronavirus in India LIVE Updates: भारत में कोविड-19 मामलों में चिंताजनक उछाल देखा जा रहा है। सोमवार को सक्रिय मामलों की संख्या 3,961 पर पहुंच गई, जो रविवार से 566 अधिक है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली संक्रमण के सर्वाधिक मामलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 1 जनवरी से अब तक देश में 32 कोविड-संबंधी मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में हुई चार मौतें शामिल हैं।

कोरोना वायरस से जुड़े लेटेस्ट अपडेट्स के लिए इस लाइव ब्लॉग को रीफ्रेश करते रहिए।
LIVE Feed
दिल्ली हाईकोर्ट ने कोविड प्रबंधन को लेकर केंद्र और दिल्ली सरकार से मांगा जवाब
कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के बीच दिल्ली उच्च न्यायालय ने एक अवमानना याचिका पर सुनवाई करते हुए केंद्र और दिल्ली सरकार से सैंपल संग्रह, परीक्षण और ट्रांसपोर्ट नीति पर स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया है। याचिका में आरोप लगाया गया था कि सरकार ने कोविड टेस्टिंग और सैंपल ट्रांसपोर्ट के मामले में पहले के न्यायालयीन आदेशों का पालन नहीं किया है।
हरियाणा में कोविड-19: 24 घंटे में 18 नए मामले
हरियाणा में कोविड-19 के 18 नए मामले सामने आए हैं, जिनमें से 14 अकेले गुड़गांव, फरीदाबाद और करनाल जिलों में पाए गए हैं। राज्य स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, सोमवार तक कोई भी मरीज अस्पताल में भर्ती नहीं है, और सभी संक्रमित होम आइसोलेशन में हैं।
Coronavirus: बीते 24 घंटे में 5 मौत
देश में कोरोना वायरस एक बार फिर चिंता की वजह बनता जा रहा है। बीते 24 घंटे में 5 मौतें हो चुकी हैं, जबकि 65 नए संक्रमित मरीज सामने आए हैं। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी 2025 से अब तक 37 मरीजों की मौत का कारण कोरोना का नया वेरिएंट बना है।
COVID-19 India 2025: भारत में कोरोना के एक्टिव केस 4000 पार
COVID-19 India 2025: भारत में कोरोना के एक्टिव केस 4000 पार, 24 घंटे में 5 मौतें, केरल-महाराष्ट्र बने हॉटस्पॉट
दिल्ली और तमिलनाडु में कोविड-19: एक दिन में 47 नए मामले
कोविड-19 के मामलों में दिल्ली ने प्रमुख राज्यों में सबसे तेज वृद्धि दर्ज की है, जहां पिछले 24 घंटे में 47 नए सक्रिय मामले सामने आए हैं और एक मरीज की मौत हुई है। वहीं, तमिलनाडु में 189 सक्रिय मामलों के बीच एक 25 वर्षीय युवक की मौत हो गई।
महाराष्ट्र, केरल और दिल्ली में कोरोना का कहर जारी
भारत में कोविड-19 मामलों में चिंताजनक उछाल देखा जा रहा है। सोमवार को सक्रिय मामलों की संख्या 3,961 पर पहुंच गई, जो रविवार से 566 अधिक है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, केरल, महाराष्ट्र और दिल्ली संक्रमण के सर्वाधिक मामलों की रिपोर्टिंग कर रहे हैं। 1 जनवरी से अब तक देश में 32 कोविड-संबंधी मौतें दर्ज की गई हैं, जिनमें पिछले 24 घंटों में हुई चार मौतें शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications