ढाई गुना कीमत पर रैपिड टेस्टिंग किट खरीदने के आरोपों को लेकर ICMR ने दिया ये जवाब
ढाई गुना कीमत पर रैपिड टेस्टिंग किट खरीदने को लेकर ICMR ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली। कोरोना टेस्ट के लिए चीन से मंगाई 245 रुपए की रैपिड किट को 600 रुपए में खरीदे जाने को लेकर इंडियन कांउसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) ने जवाब दिया है। इसको लेकर जो स्पष्टीकरण आईसीएमआर ने दिया है। उसके मुताबिक, इन किट्स की खरीद में भारत का कोई नुकसान नहीं हुआ है क्योंकि गुणवत्ता खराब निकलने पर भुगतान करने से पहले ही इस डील को रद्द कर दिया गया है।

आईसीएमआर ने कहा, कोई नुकसान नहीं हुआ
आईसीएमआर ने कहा गया है कि अभी तक रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट की आपूर्ति को लेकर कोई भुगतान नहीं किया है। क्योंकि, इसमें नियत प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया था। वहीं, संबंधित कंपनी के साथ करार भी रद्द कर दिया गया है। ऐसे में ये कहना है कि इससे कोई नुकसान हुआ है ये ठीक नहीं है।

इसलिए रद्द हुआ करार
आईसीएमआर की ओर से कहा गया है कि कुछ टेस्ट किट प्राप्त होने के बाद आईसीएमआर ने क्षेत्रीय परिस्थितियों में इन किटों पर फिर से गुणवत्ता जांच की है। उनके प्रदर्शन के वैज्ञानिक आकलन के आधार पर यह पाया गया कि ये टेस्ट किट का प्रदर्शन निराशाजनक है। जिसके बाद वोंडॉफ के साथ सभी करार को रद्द कर दिया गया।
साथ ही भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद ने राज्यों को भेजी गईं रैपिड एंटीबॉडी टेस्ट किट वापस मांगी हैं। आईसीएमआर ने कहा है कि जो रिजल्ट इस किट्स से मिले हैं वो संतोषजनक नहीं हैं। ऐसे में इनसे टेस्ट करना ठीक नहीं होगा। ऐसे में राज्यों को जो रैपिड किट कोरोना टेस्ट के लिए भेजी गई थीं, उन्हें वापस कर दिया जाए।

क्या है कीमत को लेकर विवाद
दरअसल इस खरीद को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट में गए एक मामले में सामने आया है कि भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद को बेची गई इस किट में वितरक ने बहुत मोटा मुनाफा कमाया गया है। इस किट की भारत में आयात लागत 245 रुपए है, लेकिन इसे ICMR को 600 रुपए प्रति किट बेचा गया है, यानी करीब 145 फीसदी का मुनाफा कमाया गया। जिसके बाद विपक्ष ने उठाए सवाल कोरोना एंटीबॉडी रैपिड किट की खरीद को लेकर मोदी सरकार और इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने पूछा है कि आईसीएमआर को 245 रुपए में आयात की गई एंटीबॉडी टेस्ट किट को 600 रुपए में क्यों खरीदना पड़ा।
कोरोना वायरस की रेपिड टेस्ट की कीमत पर उठे सवाल, उदित राज को ICMR ने दिया जवाब












Click it and Unblock the Notifications