कोरोना वायरस की रेपिड टेस्ट की कीमत पर उठे सवाल, उदित राज को ICMR ने दिया जवाब

नई दिल्ली। कोरोना वायरस की टेस्टिंग किट्स को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह के दावे किए जा रहे हैं। कांग्रेसी नेता और पूर्व बीजेपी सांसद उदितराज ने कोरोना टेस्टिंग किट को लेकर सोशल मीडिया पर चल रही एक पोस्ट को शेयर करते हुए किट कीमतों पर सवाल उठाए हैं। उदित राज के इस सवाल पर आईसीएमआर ने जवाब दिया है और ऐसी किसी भी जानकारी को गलत करार दिया है।

कोरोना टेस्टिंग किट की कीमत पर सवाल

कोरोना टेस्टिंग किट की कीमत पर सवाल

कांग्रेस नेता उदित राज ने अपने ट्विटर हैंडल से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर टेस्ट किट बनाने का ठेका गुजरात की एक कंपनी को दिए जाने का आरोप लगाने वाली एक सोशल मीडिया पोस्ट को शेयर किया है। उदित राज ने लिखा कि सोशल मीडिया पर इस तरह की पोस्ट चल रही है, पता नहीं सचाई क्या है? आईसीएमआर ने इसका जवाब दिया है। आईसीएमआर ने इस अफवाह का जवाब देते हुए कोरोना वायरस की शुरुआती जांच के लिए इस्तेमाल होने वाली किट का दाम भी बता दिया। इसके साथ ही आईसीएमआर ने कहा कि उदित राज द्वारा शेयर की गई खबर गलत है।

ICMR ने उदित राज को दिया जवाब

आईसीएमआर ने उदितराज के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा, यह गलत खबर है। आईसीएमआर ने RT-PCR के लिए 740-1150 रुपये की प्राइस रेंज तय की है और रेपिड टेस्ट के लिए 528-795 का रेट तय किया गया है। कोई भी टेस्ट किट 4500 रुपये में नहीं खरीदा जा रहा है। अगर कोई भारतीय कंपनी इससे भी कम रेट पर टेस्ट किट बनाकर देना चाहती है तो हम उसका स्वागत करते हैं। वह कंपनी आईसीएमआर से संपर्क कर सकती है।

Recommended Video

    Corona : Congress का Modi Govt.से सवाल, ICMR ने 245 की Rapid kit 600 में क्यों ली | वनइंडिया हिंदी
    सोशल मीडिया पर किया गया था ये दावा

    सोशल मीडिया पर किया गया था ये दावा

    बता दें कि, उदित राज ने जिस सोशल मीडिया पोस्ट को अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर किया, उसमें लिखा है, कोरोना की टेस्ट किट बनाकर 17 कंपनियां 500 रुपये प्रति किट में देने को तैयार थी, लेकिन पीएम ने रैपिड टेस्ट किट बनाने का ठेका एक गुजराती कंपनी को दे दिया जो किट 4500 रुपये में बेच रही है। उधर दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कोरोना रैपिड टेस्ट किट में हो रही मुनाफाखोरी को लेकर सवाल किए हैं। साथ ही पीएम मोदी से जांच कराने की अपील की है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+