कोरोना वायरस: केंद्र ने राज्यों से कहा- 10 फीसदी पॉजिटिविटी रेट वाले शहरों में 14 दिन के लिए करें सख्ती
कोरोना वायरस: केंद्र ने राज्यों से कहा-
नई दिल्ली, 2 जुलाई: केंद्र सरकार ने राज्यों से कहा है कि कोरोना के मामले लगातार घट रहे हैं लेकिन इसके बावजूद किसी तरह की कोताही ना बरती जाए। केंद्र ने राज्यों से उन जिलों की पहचान करने को कहा है, साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट 10 फीसदी से अधिक है या 60 फीसदी से ज्यादा बेड भरे हैं। केंद्र ने कहा है कि इन शहरों में ट्रांसमिशन की चेन तोड़ने के लिए कम से कम 14 दिनों के लिए कड़े प्रतिबंध लागू करें। स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने शुक्रवार को अपनी प्रेस वार्ता में ये जानकारी दी है।

Recommended Video
स्वास्थ्य मंत्रालय के संयुक्त सचिव लव अग्रवाल ने देश में कोरोना की स्थिति को लेकर बताया है कि कोरोना वायरस के मामलों में पिछले हफ़्ते से 13 फीसदी कमी दर्ज की गई है, देश में औसतन 46,000 मामले रिपोर्ट किए जा रहे हैं। कोरोना वायरस के पीक के समय देश में जितने सक्रिय मामले थे, उसमें 86% कमी हुई है। देश के 71 ज़िले ऐसे हैं जहां केस पॉजिटिविटी 10 फीसदी से ज़्यादा है। वैक्सीन को लेकर उन्होंने बताया कि देश ने आज वैक्सीनेशन में 34 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। इसके बाद अमेरिका में वैक्सीन की 32.8 करोड़ डोज़ और यूके में 7.79 करोड़ डोज़ लगाई गई हैं।
नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ. वीके पॉल ने बताया कि 12 राज्यों में डेल्टा प्लस के 56 मामले मिल चुके हैं। वही जॉनसन एंड जॉनसन की सिंगल डोज वैक्सीन को लेकर उन्होंने कहा कि कंपनी के साथ बात चल रही है। इस वैक्सीन का उत्पादन हैदराबाद के बायो ई . में भी किया जाएगा।
कोरोना की तीसरी लहर को लेकर डॉ पॉल ने कहा कि तीसरी वेव का आना या नहीं आना, हमारे हाथ में है, तीसरी वेव के लिए हमारी तैयारी रहेगी। अगर हम अनुशासन में हैं, दृढ़ निश्चय रखते हैं तो तीसरी वेव नहीं आएगी।












Click it and Unblock the Notifications