कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण, बीमारी से पीड़ित 45 से 59 साल के 2 लाख लोगों को दी गई वैक्सीन

कोरोना टीकाकरण का दूसरा चरण, बीमारी से जूझ रहे 45 से 59 साल के 2 लाख लोगों को दी गई वैक्सीन

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने मंगलवार को जानकारी दी है कि सोमवार को शुरू हुए कोरोना टीकाकरण के दूसरे चरण में आज दोपहर एक बजे तक 1.48 करोड़ लोगों को वैक्सीन दी गई है। इसमें 2.08 लाख लोग 45 से 59 साल की उम्र के हैं, जिनको टीका लगाया गया है। कोरोना टीकाकरण के इस चरण में 60 साल से ज्यादा के बुजुर्गों और 45 साल से ज्यादा के ऐसे लोगों, जो बीमार हैं और उनको संक्रमण का खतरा ज्यादा है, उनको वैक्सीन दी जा रही है।

coronavirus health ministry pc More than 1.48 crores doses of the COVID vaccine have been administered

केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने आज अपनी प्रेस कांफ्रेंस में कहा है कि दूसरे चरण में कोरोना टीकाकरण काफी अच्छे से चल रहा है। वहीं कोविन पोर्टल को लेकर टीकाकरण ग्रुप के आरएस शर्मा ने बताया कि कल से हमारे पास टीकाकरण के लिए कोविन पर 50 लाख लोगों ने रजिस्ट्रेशन किया है।

रिवकरी रेट काफी बेहतर

स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने देश में कोरोना के मामलों को लेकर कहा कि कुछ राज्यों में सक्रिय मामलों की संख्या में हाल के दिनों में तेजी देखी गई है। इसी को देखते हुए हमने तमिलनाडु और पंजाब में केंद्रीय टीमों को भेजा है।हरियाणा में भी हम निगरानी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कि कुछ राज्यों में मामले बढ़ने के बावजूद देश में रिकवरी रेट अभी भी 97 फीसदी से ज्यादा है और सक्रिय मामले दो प्रतिशत से कम हैं।

कर्नाटक के एक विधायक के डॉक्टर को घर पर बुलाकर कोविड वैक्सीन लेने के मामले पर राजेश भूषण ने कहा कि प्रोटोकॉल में इसकी इजाजत नहीं है। हमें इस बारे में जानकारी मिली है। हमने मामले में राज्य सरकार से रिपोर्ट मांगी है। इस दौरान नीति आयोग के सदस्य डॉ वीके पॉल ने कहा कि भीड़भाड़ से सभी बचें क्योंकि भीड़ के इवेंट कोरोना के फैलने की वजह बन सकते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+