Coronavirus: 15 राज्यों में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं

Coronavirus: 15 राज्यों में आज कोरोना वायरस से कोई मौत नहीं, 33 राज्यों में संक्रमण के मामले 5,000 से कम

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी को लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि आज 15 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में कोरोना संक्रमण से कोई नई मौत नहीं दर्ज की गई है। दिल्ली में भी कोई नई मौत आज दर्ज नहीं हुई है। 33 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में संक्रमण के मामले पांच हजार के नीचे आ गए हैं। वहीं देश में कोरोना टीकाकरण को लेकर मंत्रालय की ओर से जानकारी दी गई है कि अब तक 63 लाख लोगों को वैक्सीन दी जा चुकी है।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: कोरोना के केस घटे, सिर्फ इन 2 राज्यों से आ रहे 71% नए केस | वनइंडिया हिंदी
    coronavirus health ministry PC 6310194 beneficiaries vaccinated first dose of COVID19 vaccine

    मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव ने अपनी प्रेस वार्ता में बताया, 33 राज्यों में अब कोरोना संक्रमण के 5,000 से भी कम सक्रिय मामले रह गए हैं। 15 राज्य और केंद्र शासित प्रदेश में पिछले 24 घंटे में कोई भी मृत्यु दर्ज नहीं की गई है। सात राज्य और केंद्र शासित प्रदेश ऐसे हैं जहां पिछले तीन हफ्तों में कोई भी मृत्यु कोरोना के संक्रमण से नहीं हुई है। वहीं पिछले पांच हफ्तों में कोरोना से होने वाली मौतों में औसत दैनिक 55 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

    उन्होंने बताया कि दो राज्यों, केरल और महाराष्ट्र में देश के कुल सक्रिय मामलों में से 71 फीसदी केस हैं। केरल में देश के कुल मामलों से 45 फीसदी सक्रिय मामले हैं और महाराष्ट्र में 25 फीसदी केस हैं। इसके बाद कर्नाटक में चार फीसदी, पश्चिम बंगाल में तीन फीसदी और तमिलनाडु में कुल सक्रिय मामलों के तीन फीसदी मरीज हैं।

    मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि जनवरी के दूसरे सप्ताह में रोजाना मौतों का औसत 211 था। फरवरी के दूसरे सप्ताह में इसमें 55 प्रतिशत की कमी आई और यह 96 रह गई है। भारत में सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 1.43 लाख रह गई है जो संक्रमण के कुल मामलों का महज 1.32 प्रतिशत है। भारत में ठीक होने वाले मरीजों की दर 97.25 प्रतिशत हो गई है, जिस विश्व में स्वस्थ होने वाली सर्वाधिक दर में से एक है।

    63 लाख को दी गई वैक्सीन

    स्वास्थ्य मंत्रालय के सचिव राजेश भूषण ने बताया है कि आज तक 63,10,194 स्वास्थ्यकर्मी और फ्रंट लाइन वर्कर्स को कोविड वैक्सीन का पहला डोज दिया जा चुका है। दूसरा डोज 13 फरवरी से देना शूरू किया जाएगा। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि हम अनिश्चित काल तक टीकाकरण नहीं कर सकते इसलिए सभी राज्यों से अपील है कि सभी स्वास्थ्यकर्मियों को 20 फरवरी तक कम से कम एक बार जरूर टीका लगवाएं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+