कोरोना वायरस के ज्यादातर एक्टिव केस सिर्फ दस जिलों में: स्वास्थ्य मंत्रालय

कोरोना वायरस: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा-

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि देश में कोरोना के मामले बढ़ रहे हैं लेकिन इसका असर कुछ जिलों पर ज्यादा है। खासतर से महाराष्ट्र से सबसे ज्यादा नए मामले सामने आ रहे हैं। मंगलवार को अपनी प्रेस वार्ता में केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा कि देश में कुल सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 5,40,720 हो गई है। यह चार फीसदी से ज्यादा है। देश में 10 जिले जहां सक्रिय मामलों की संख्या सबसे ज्यादा है। इसमें आठ शहर महाराष्ट्र के है। सबसे ज्यादा कोरोना एक्टिव केस वाले जिले हैं- पुणे, मुंबई, नागपुर, ठाणे, नासिक, औरंगाबाद, बेंगलुरु शहरी, नांदेड़, अहमदनगर और दिल्ली।

Recommended Video

    Coronavirus India Update: देश के इन 10 जिलों में कोरोना के सबसे ज्यादा Active Cases | वनइंडिया हिंदी

    Coronavirus health ministry pc 10 districts across the country have most number of active covid cases

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने कहा, महाराष्ट्र में 3,37,928 सक्रिय मामले हैं। फरवरी के दूसरे सप्ताह में राज्य में औसतन एक दिन में 3,000 नए मामले आ रहे थे। आज एक दिन में 34,000 मामले आ रहे हैं। महाराष्ट्र में फरवरी के दूसरे सप्ताह में एक दिन में औसतन 32 मौतें हो रही थीं, जो अब बढ़कर 118 हो गई हैं। जाहिर ये आंकड़ें चिंताजनक हैं।

    उन्होंने कहा कि हफ्ते के पॉजिटिविटी रेट की बात करें तो राष्ट्रीय स्तर पर ये 5.65 फीसदी है। वहीं महाराष्ट्र का साप्ताहिक पॉजिटिविटी रेट औसत 23 प्रतशित है, पंजाब का वीकली पॉजिटिविटी रेट 8.82 फीसदी है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ आठ फीसदी और मध्य प्रदेश 7.82 फीसदी, का पॉजिटिविटी रेट भी राष्ट्रीय औसत से ज्यादा है। तमिलनाडु का हफ्तेवार पॉजिटिविटी रेट 2.50 प्रतिशत, कर्नाटक का 2.45 प्रतिशत, गुजरात का 2.2 प्रतिशत और दिल्ली का 2.04 प्रतिशत है।

    पंजाब मे कम कोरोना टेस्ट को लेकर राजेश भूषण ने नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि पंजाब की पॉजिटिविटी रेट लगभग नौ फीसदी है। इसका सीधा या मतलब ये है कि वहां प्रर्याप्त संख्या में टेस्ट नहीं हो रहे हैं। जो लोग कोरोना पॉजिटिव है, उन्हें ना तो चिन्हित किया जा रहा है और ना उन्हें आइसोलेट किया जा रहा है।

    भूषण ने कहा कि हमने इन राज्यों से बात की है। हमने उनसे कहा है कि जब मामले बढ़ रहे हैं तो वो टेस्ट क्यों नहीं बढ़ा रहे हैं। टेस्ट बढ़ाया जाना जरूरी है। नीति आयोग के सदस्य वीके पॉल ने कहा कि हम कुछ जिलों में कोरोना की गंभीर स्थिति का सामना कर रहे हैं, लेकिन जोखिम तो पूरे देश में ही है। संक्रमण को रोकने और लोगों की जिंदगी को बचाने के सभी प्रयास किए जाने चाहिए।

    यूके वेरिएंट के 807 केस

    केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने बताया है कि भारत में यूके वेरिएंट के 807 मामले मिल चुके हैं। इसके अलावा दक्षिण अफ्रीका के 47 वेरिएंट और ब्राजील के वेरिएंट का एक केस मिला है। उन्होंने बताया है कि अप्रैल से 45 से ज्यादा के सभी लोगों को वैक्सीन दी जाएगी। भूषण ने ये जानकारी भी दी है कि अभी तक महाराष्ट्र सरकार से वैक्सीन को लेकर कोई अलग से मांग नहीं आई है।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+