केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से वैक्सीन के दाम घटाने को कहा
केंद्र सरकार ने सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से वैक्सीन के दाम घटाने को कहा
नई दिल्ली, 26 अप्रैल: देश में कोरोना वायरस के नए मामलों हर रोज रिकॉर्ड संख्या में बढ़ रहे हैं। इसको देखते हुए केंद्र सरकार ने टीकाकरण अभियान तेज करने का ऐलान किया है। एक मई से देश में 18 सालसे ज्यादा के सभी लोगों को कोरोना की वैक्सीन दी जानी है। केंद्र ने वैक्सीन बनाने वाली कंपनियों को 50 फीसदी वैक्सीन राज्यों या खुले बाजार में बेचने की छूट दी है। जिसके बाद कंपनियों ने वैक्सीन के दाम तय कर दिए हैं। सीरम इंस्टीट्यूट ने राज्यों को एक डोज 400 तो भारत बायोटेक ने 600 की देने की बात कही है। जिसके बाद इस पर राज्य सवाल उठा रहे हैं। इसको देखते हुए अब केंद्र ने दोनों कपनियों से आग्रह किया है कि वो वैक्सीन के दाम कुछ कम करने के बार में विचार करे। सूत्रों के हवाले से इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में ये कहा है।

केंद्र ने कहा- कोरोना वैक्सीन की कीमतें कम करने पर विचार करें
रिपोर्ट के मुताबिक, केंद्र सरकार ने सोमवार को सीरम इंस्टीट्यूट और भारत बायोटेक से कहा कि वे अपनी कोरोना वैक्सीन की कीमतें कम करने पर विचार करें। कंपनियां दाम करती हैं या नहीं ये आने वाले दिनों में पता चलेगा।

कितने हैं सीरम और भारत बायोटेक के दाम
पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) 'कोविशिल्ड' नाम से कोरोना की वैक्सीन बना रही है। सीम ने राज्य सरकारों के लिए वैक्सीन की एक डोज की कीमत 400 रुपयए और निजी अस्पतालों के लिए 600 रुपए प्रति खुराक तय की है। वहीं केंद्र को कंपनी 150 रुपए में एक डोज दे रही है। हैदराबाद स्थित भारत बायोटेक ने प्राइवेट अस्पतालों को कोवैक्सीन की एक खुराक 12,00 रुपए में और राज्य सरकारों को 600 रुपए में देनी तय की है। भात बायोटेक भी केंद्र सरकार को 150 रुपए में एक डोज दे रही है। बता दें कि यही दो वैक्सीन इस समय देश में लगाई जा रही हैं।

राज्यों ने जताई है कीमतों पर आपत्ति
वैक्सीन के दामों को लेकर कई राज्यों, खासतौर से गैर-भाजपा शासित राज्यों ने कड़ी आपत्ति जताई है। राज्यों का कहना है कि टीकों की अलग-अलग कीमत होना गलत है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह व्यापार का समय नहीं है। सरकार को टीका देने के बारे में सोचना चाहिए ना कि पैसा कमाने के।












Click it and Unblock the Notifications