बेंगलुरू के नर्सिंग कॉलेज में 40 छात्र मिले कोरोना पॉजिटिव, संक्रमितों में से ज्यादातर केरल से

नई दिल्ली। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक प्राइवेट नर्सिंग कॉलेज में 40 छात्र कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। एक साथ 40 छात्रों के कोरोना संक्रमित आने की स्वास्थ्य विभाग के अफसरों ने पुष्टि की है। जो छात्र संक्रमित मिले हैं, उनमें से ज्यादातर छात्र केरल के हैं। बेंगलुरू में जल्दी ही नर्सिंग और मेडिकल कॉलेजों में परीक्षा होनी है। परीक्षा से पहले इतनी संख्या में संक्रमित मिलने से हड़कंप मच गया है। परीक्षा के लिए अब कोरोना निगेटिव रिपोर्ट लाना भी जरूरी कर दिया गया है।

 Forty students of Bengaluru nursing college test coronavirus positive, Bengaluru, karnataka, Kerala, coronavirus, कोरोना वायरस, बेंगलुरू

देश में कोरोना के मामलों की बात की जाए तो रविवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी दी है कि पिछले 24 घंटे में कोरोना के 12,194 नए मामले आने के बाद कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 1,09,04,940 हो गई है, जबकि 92 लोगों की मौत हुई है, जिसके बाद कुल मौतों की संख्या 1,55,642 हो गई है। अभी देश में सक्रिय मामलों की कुल संख्या अब 1,37,567 है, जबकि 1,06,11,731 लोग डिस्चार्ज होकर घर लौट चुके हैं और अभी तक कुल 82,63,858 लोगों को कोरोना वायरस की वैक्सीन लगाई गई है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार देश में स्‍वास्‍थ्‍यकर्मियों को कोरोना टीके की दूसरी खुराक देनी शुरू कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+