कोरोना के चलते उड़ीसा सीएम पटनायक का बड़ा फैसला, मेडिकल स्टाफ को एक साथ मिलेगी चार महीने की सैलरी

नई दिल्ली। ओडिशा की सरकार ने डॉक्टरों को चार महीने की सैलरी एडवांस में देने की घोषणा की है। ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालकर लोगों की सेवा करने वाले डॉक्टरों को चार माह का अग्रिम वेतन दिया जाएगा। अप्रैल मे सभी डॉक्टरों, नर्सों और दूसरे मेडिकल स्टाफ को चार महीने की सैलरी दी जाएगी। यानी उनको अप्रैल में ही जुलाई तक का वेतन दे दिया जाएगा।

कोरोना के चलते उड़ीसा में मेडिकल स्टॉफ को एक साथ मिलेगी चार महीने की सैलरी, Doctors nurses Odisha will get salary of four months, coronavirus, Odisha, naveen patnaik, नवीन पटनायक, ओडिशा, कोरोना वायरस

मुख्यमंत्री पटनायक ने कहा है कि इस मुश्किल समय में डॉक्टर बेहतरीन काम कर रहे हैं। ऐसे में जरूरी है कि हम उनको अपने स्तर पर कुछ राहत दें। ओडिशा सीएम ने उन लोगों की भी आलोचना की है, जो डॉक्टरों के साथ ठीक बर्ताव नहीं कर रहे। उन्होंने कहा कि डॉक्टर्स जो कर रहे हैं, उसका कोई मोल नहीं है। उनका सम्मान करिए। वहीं ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक ने अपनी तीन महीने की सैलरी सीएम रिलीफ फंड में दान दी है। उन्होंने सभी से सीएम रिलीफ फंड में जितना हो सके दान देने की अपील की है ताकि कोरोना के खिलाफ लड़ाई को बढ़ाया जा सके।

कोरोना के मामले दुनियाभर में बढ़ते जा रहे हैं। भारत में भी स्थिति नाजुक होती जा रही है। बुधवार को भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित मामलों की संख्या 562 तक पहुंच गई है। देश में अब तक इस महामारी से 9 लोगों की मौत भी हो चुकी है। दुनियाभर में बात करें तो साढ़े चार लाख से ज्यादा लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं और 19 हजार लोगों की मौत हो गई है। इटली में सबसे ज्यादा 6800 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार शाम को देश ने नाम संबोधन में पीएम नरेंद्र मोदी ने पूरे देश में लॉकडाउन का ऐलान किया है। पीएम के ऐलान के बाद 25 मार्च से पूरे देश में लॉकडाउन को लागू कर दिया गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+