COVID19: गौतम गंभीर ने की मदद तो बोले सीएम केजरीवाल- पैसे की दिक्कत नहीं, कहीं से PPE किट दिलवा दीजिए
नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भाजपा सांसद गौतम गंभीर से पर्सनल प्रोटेक्टिव इक्विपमेंट किट (पीपीई) दिलाने का आग्रह किया है। दरअसल, बीजेपी सांसद ने एमपीएलएडी फंड से दूसरी बार 50 लाख रु की राशि दिल्ली सरकार को दी है। इसके बाद सीएम केजरीवाल ने ट्वीट कर गौतम गंभीर का आभार व्यक्त किया लेकिन साथ ही कहा कि इस समय पैसे की नहीं, पीपीई किट की जरूरत है।
Recommended Video

सीएम केजरीवाल ने कहा, 'आपके प्रस्ताव के लिए आभार, लेकिन दिक्कत पैसे की नहीं, पीपीई की उपलब्धता है, अगर आप कहीं से तुरंत लाने में हमारे मदद करें तो हम आभारी होंगे, दिल्ली सरकार इसे खरीद लेगी।' इसके पहले गौतम गंभीर ने सीएम केजरीवाल को चिट्ठी लिखी थी। गंभीर ने चिट्ठी को ट्विटर पर पोस्ट करते हुए लिखा था, 'सीएम केजरीवाल और उपमुख्यमंत्री कह रहे हैं कि उन्हें फंड की जरूरत है।'
इस ट्वीट में गंभीर ने आगे लिखा, 'हालांकि उनके अहंकार ने मेरे सांसद निधि से दिए 50 लाख रु को स्वीकार नहीं करने दिया था कि, मैं 50 लाख रु और देने का संकल्प लेता हूं ताकि मासूम लोग परेशान न हों। मुझे उम्मीद है कि एक करोड़ रु कम से कम मास्क और कोरोना से बचाव के लिए पीपीई किट्स लाने में मददगार होंगे।
गौतम गंभीर ने इसके पहले भी दिल्ली सरकार को सांसद निधि से 50 लाख रु डोनेट किए थे। बता दें कि दिल्ली में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है। राजधानी में इस वायरस से संक्रमित होने वाले मरीजों की संख्या 503 तक पहुंच चुकी है जबकि इस वायरस से 7 लोगों की मौत हुई है। वहीं पूरे देश में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 4000 को पार कर चुकी है। इस वायरस के कारण 109 लोगों की मौत भी हुई है।












Click it and Unblock the Notifications