कोविड-19: दुनिया में तीसरे स्थान पर पहुंचा भारत, 24 घंटों के भीतर 66,999 नए केस आए
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। अब संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 24 लाख के करीब हो गई है। स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, भारत में पिछले 24 घंटों के भीतर कोरोना वायरस के 66,999 नए मामले सामने आए हैं और 942 मरीजों की मौत हुई है। देश में अब कोविड-19 पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 23,96,638 हो गई है, जिसमें 6,53,622 सक्रिय मामले, 16,95,982 डिस्चार्ज मामले और 47,033 मौतें शामिल हैं।
Recommended Video

भारत दुनिया में तीसरा सबसे प्रभावित देश
भारत अब पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से तीसरा सबसे ज्यादा प्रभावित देश बन गया है। पहले स्थान पर अमेरिका (कुल मामले- 5,360,302) और दूसरे स्थान पर ब्राजील (कुल मामले- 3,170,474) है। जबकि चौथे स्थान पर रूस (कुल मामले- 902,701), पांचवें स्थान पर दक्षिण अफ्रीका (कुल मामले- 568,919), छठे पर पेरु (कुल मामले- 498,555), सातवें पर मैक्सिको (कुल मामले- 498,380) और आठवें पर कोलंबिया (कुल मामले- 422,519) हैं।

कहां कितने मामले?
कोरोना वायरस का एक नया मामला सामने आने के बाद मिजोरम में अब पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 649 है। मिजोरम में कोरोना वायरस सक्रिय मामलों की संख्या 319 है और अब तक 330 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। झारखंड में 679 नए कोविड-19 मामले और 8 मौतें दर्ज की गई हैं। राज्य में कुल मामलों की संख्या अब 20,257 है, जिनमें 12,197 रिकवर, 7,858 सक्रिय मामले और 202 मौतें शामिल हैं। महाराष्ट्र में एक दिन में 12,712 नए कोविड-19 मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 5,48,313 हो गई है। 13,408 लोगों को डिस्चार्ज किया गया है। अब तक कुल 3,81,843 मरीज रिकवर हुए हैं। वहीं मुंबई शहर में 1,132 नए मामले और 50 मौतें दर्ज की गई हैं। यहां 1,00,070 रिकवरी दर्ज की गई हैं। 19,064 सक्रिय मामलों और 6,940 मौतों सहित कुल मामलों की संख्या 1,26,371 है।

हरियाणा में कुल मामले 44 हजार के पार
हरियाणा में 797 नए मामले दर्ज किए गए हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों की संख्या 44,024 हो गई है, जिसमें 6,827 सक्रिय मामले, 36,694 रिकवर मामले और 503 मौतें शामिल हैं। राज्य में रिकवरी रेट 83.35% है। उत्तराखंड में 439 नए मामले और 217 रिकवरी दर्ज की गई हैं। पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 10,886 हो गई है, जिनमें 4,020 सक्रिय मामले, 6,687 रिकवरी और 140 मौतें शामिल हैं। मेघालय में सक्रिय मामले बढ़कर 656 हो गए हैं, जबकि राज्य में अब तक कुल 517 मरीज रिकवरी हुए हैं। उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों में 4,583 नए मामले, 4,073 रिकवर मामले और 55 मौतें दर्ज की गई हैं। अब सक्रिय मामलों की कुल संख्या 49,347 है और कुल मामले 84,661 हैं। इसके अलावा अब तक 2,230 लोगों की मौत हुई है।

कर्नाटक में 7,883 नए केस
कर्नाटक में 7,883 नए कोविड-19 मामले, 7,034 रिकवरी और 113 मौतें दर्ज की गई हैं, अब कुल मामलों की संख्या 1,96,494 हो गई है, जिसमें 80,343 सक्रिय मामले, 1,12,633 रिकवर मामले और 3,510 मौतें शामिल हैं। जम्मू और कश्मीर में 482 नए मामले दर्ज किए गए हैं। पिछले 24 घंटों में 544 रिकवरी और 8 मौतें दर्ज की गई हैं, कुल मामलों की संख्या अब 26,413 है जिनमें 7,392 सक्रिय मामले, 18,523 रिकवरी और 498 मौतें शामिल हैं। आंध्र प्रदेश में 9,597 नए मामले, 6,676 रिकवरी और 93 मौतें दर्ज की गई हैं, अब कुल मामलों की संख्या 2,54,146 हो गई है, जिनमें 90,425 सक्रिय मामले, 1,61,425 रिकवर और 2,296 मौतें शामिल हैं। दिल्ली में 1,113 नए मामले, 1,021 रिकवर मामले और 14 मौतें दर्ज की गई हैं। कुल मामले अब 1,48,504 हैं जिनमें 1,33,405 रिकवर मामले और 4153 मौतें शामिल हैं।

ओडिशा में 1876 नए मामले
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वायरस के 39 नए मामले सामने आए हैं और 19 लोग कोरोना वायरस से ठीक हुए हैं। राज्य में अब कोरोना वायरस पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या 3,536 है जिसमें 1,200 सक्रिय मामले, 2,292 ठीक हो चुके मामले और 16 मौतें शामिल हैं। ओडिशा में 1876 नए मामले, 1785 रिकवरी और 9 मौतें दर्ज हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 50672 हो गई है जिसमें 15509 सक्रिय मामले, 34805 रिकवरी और 305 मौतें शामिल हैं। तेलंगाना में 1,897 नए मामले, 1,920 रिकवरी और 9 मौतें दर्ज हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या 84,544 हो गई है , जिसमें 22,596 सक्रिय मामले, 61,294 रिकवरी और 654 मौतें शामिल हैं। राजस्थान में 595 नए मामले और 10 मौतें दर्ज हुई हैं। कुल पॉजिटिव मामलों की संख्या अब 55,482 हो गई है जिसमें 14,103 सक्रिय मामले, 37,917 डिस्चार्ज मामले और 821 मौतें शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications