COVID-19: देश में बीते 24 घंटों में 4,184 नए कोरोना केस, कल की तुलना में 14% अधिक

COVID-19: देश में बीते 24 घंटों में 4,184 नए कोरोना केस, कल की तुलना में 14% अधिक

नई दिल्ली, 10 मार्च: भारत में कोरोना वायरस की तीसरी लहर अब थम सी गई है। लगातार तीन दिनों से भारत में कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़े 5 हजार से कम रहे हैं। वहीं लगातार 31 दिनों तक दैनिक कोविड-10 मामले एक लाख से कम आ रहे हैं। गुरुवार (10 मार्च) केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक, भारत में आज बीते 24 घंटों में 4 हजार 184 नए मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले 24 घंटों में 104 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। इनमें से 80 फीसदी मौत अकेले केरल राज्य में हुए हैं।

देश में एक्टिव केस घटकर 44 हजार

देश में एक्टिव केस घटकर 44 हजार

देश में एक्टिव केसों की संख्या 44 हजार 488 है। मंत्रालय ने कहा कि सक्रिय मामलों में कुल संक्रमणों का 0.11 प्रतिशत शामिल है। देश में कोरोना के कुल मामलों की संख्या 4,29,75,883 हो गई है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में अब तक रिकवर हुए कुल लोगों की संख्या 42420120 है।

कोरोना से अब तक 5.15 लाख लोगों की गई जान

कोरोना से अब तक 5.15 लाख लोगों की गई जान

देश में कोरोना से मरने वालों की कुल संख्या 5 लाख 15 हजार 459 है। बीते दिन (09 मार्च) देस में 3,993 नए कोविड मामले दर्ज किए गए थे, जो पिछले 662 दिनों में सबसे कम दैनिक आंकड़े थे। देश में कोरोना रिकवरी रेट में मामूली सुधार होकर 98.69 प्रतिशत हो गया है।

 भारत में अब तक 179.53 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी गई

भारत में अब तक 179.53 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश में जारी कोरोना वैक्सीनेशन अभियान के तहत अब तक 179.53 करोड़ से अधिक वैक्सीन डोज दी गई है। देश में कुल वैक्सीनेशन का आंकड़ा 1,79,53,95,649 है। देश में बीते 24 घंटों में 18 लाख 23 हजार 329 वैक्सीन डोज दी गई है। मंत्रालय के अनुसार, कोविड टीकाकरण के लिए लाभार्थियों की पहचान की गई श्रेणियों (एचसीडब्ल्यू, एफएलडब्ल्यू और 60 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों) के लिए 2.09 करोड़ (2,09,37,264) से अधिक एहतियाती खुराक अब तक दी जा चुकी हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+