बढ़ते कोरोना को लेकर बिहार में रात 9 बजे से सुबह 5 बजे तक नाइट कर्फ्यू का ऐलान
पटना। बिहार में कोरोना का कहर बढ़ता जा रहा है। बात अगर पिछले 24 घंटे की करें तो यहां 8690 नए केस सामने आए हैं। बिहार सरकार और प्रशासन भी इस समय मुश्किल में है। ऐसे में सीएम नीतीश कुमार ने रविवार को कोरोना की स्थिति जानने के लिए सभी जिलाधिकारियों के साथ बैठक की। इस बेठक में कोरोना को लेकर कई अहम फैसले लिए गए। सीएम ने कहा कि हेल्थ वर्कर्स को एक महीने की अतिरिक्त सैलरी बोनस के तौर पर दी जाएगी। इसके साथ सभी स्कूल और कॉलेज 15 मई तक बंद रहेंगे।
Recommended Video
Corona Crisis: Bihar में Night Curfew, 15 May तक School-College बंद | Nitish Kumar | वनइंडिया हिंदी

इसके अलावा इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि कोरोना संक्रमण से बचने के कंटेनमेंट जोन बनाया जाएगा। उसमें इलाज की सारी व्यवस्था होगी। उन्होंने यह भी कहा कि RT-PCR रिपोर्ट में जो देरी हो रही है उसे नियत समय में दिया जाए। वहीं इस बैठक में ऑक्सीजन की सप्लाई को लेकर भी चर्चा हुई।












Click it and Unblock the Notifications