आउट ऑफ कंट्रोल हुआ कोरोना वायरस, बांग्लादेश में 5 अप्रैल से लॉकडाउन का ऐलान
ढाका। कोरोना वायरस का संक्रमण पूरी दुनिया में आउट ऑफ कंट्रोल होता जा रहा है। बांग्लादेश में भी संक्रमण पीक पर है। बांग्लादेश में बीते 24 घंटे में कोरोना के 6 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। इसे देखते हुए बांग्लादेश सरकार ने पूरे देश में 5 अप्रैल से 7 दिनों के लिए लॉकडाउन का ऐलान किया है। हालांकि लॉकडाउन के दौरान आपातकालीन सेवाओं के लिए छूट दी गई है। बता दें कि शुक्रवार को बांग्लादेश में 6830 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। वहीं इससे 50 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। बांग्लादेश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 9000 से अधिक हो गई है।

जानकारी के मुताबिक कोरोना वायरस का पहला मामला बीते साल यानी कि 2020 में 8 मार्च को सामने आया था। इसके करीब 2 हफ्ते बाद ही बांग्लादेश में पूरी तरह से लॉकडाउन का ऐलान कर दिया गया था। कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना ने संसद में एक बयान दिया और लोगों से ज्यादा से ज्यादा सावधानी बरतने की अपील की। शेख हसीना ने कहा कि किसी भी तरह स्थिति को नियंत्रण में लाना होगा। हम वायरस को काबू को करने की कोशिश कर रहे हैं लेकिन इसके लिए देशवासियों की मदद की आवश्यक्ता होगी।
उल्लेखनीय है कि लॉकडाउन के दौरान बांग्लादेश में कार्यालयों में कर्मचारियों की उपस्थिति सिर्फ 50 प्रतिशत रहेगी। जबकि सभी धार्मिक, सामाजिक, राजनीतिक और अन्य समारोहों पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है।












Click it and Unblock the Notifications