बीते 24 घंटे में देश में किए गए रिकॉर्ड 8.97 लाख कोरोना टेस्ट
नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने आज (मंगलवार) बताया है कि पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 8.97 लाख टेस्ट हुए हैं। 24 घंटे के भीतर हुए कोरोना टेस्ट के मामले में ये रिकॉर्ड है। मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि महामारी की पॉजिटिविटी रेट 8.81 प्रतिशत है। पिछले हफ्ते यह दर 8.84 फीसदी थी। देश में अबतक कुल तीन करोड़ से ज्यादा टेस्ट किए जा चुके हैं। मंत्रालय के मुताबिक, 30 राज्यों में कोरोना से हुई मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत 1.92 प्रतिशत से कम है। वहीं रिकवरी रेट बढ़ने के साथ-साथ मृत्यु दर में भी कमी आई है। देश में कोरोना से हुई मौत की दर 1.92 प्रतिशत हो गई है। 30 राज्य और केन्द्र शासित प्रदेशों में मृत्यु दर राष्ट्रीय औसत मृत्यु दर से भी कम है। इनमें 10 राज्यों में मृत्यु दर एक प्रतिशत से भी कम है। अरुणाचल प्रदेश में मृत्यु दर 0.19 प्रतिशत है।
Recommended Video

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया है कि पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 55,079 मामले सामने आए हैं। इसके साथ ही देश में संक्रमण की संख्या बढ़कर 27,02,743 हो गई है। इमें 6,73,166 केस सक्रिय हैं जबकि 19,77,780 लोगों को उपचार के बाद या तो ठीक या डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस महामारी से देश में अब तक 51,797 लोगों की जान जा चुकी है।
देश में महाराष्ट्र सबसे ज्यादा प्रभावित है। महाराष्ट्र में 24 घंटों के भीतर 8,493 नए कोविड-19 मामले और 228 मौतें दर्ज की गई हैं। 11,391 मरीजों को ठीक होने के बाद डिस्चार्ज भी किया गया है। राज्य में कुल मामले बढ़कर 6,04,358 हो गए हैं, जिनमें 4,28,514 रिकवर, सक्रिय मामले 1,55,268 और 20,265 मौतें शामिल हैं। मुंबई में 753 नए मामले और 40 मौतें दर्ज की गई हैं। अब कुल मामलों की संख्या 1,29,479 है, जिनमें 1,04,301 रिकवर मामले, 17,707 सक्रिय मामले और 7,170 मौतें शामिल हैं। उत्तराखंड में 319 नए मामले सामने आए हैं, जिससे राज्य में कुल मामलों का आंकड़ा 12,493 हो गया है।












Click it and Unblock the Notifications