पिछले 24 घंटों में कोरोना के मामलों में आई तेजी, सामने आए 1463 नए केस, 29 लोगों की मौत
नई दिल्ली। कोरोना वायरस के लगातार बढ़ते मामलों को देखते हुए पीएम मोदी ने लॉकडाउन पार्ट-2 का ऐलान कर दिया है। प्रधानमंत्री ने तीन मई तक के लिए लॉकडाउन बढ़ा दिया है। अब स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जो जानकारी मिली है उसके मुताबिक पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के 1463 नए मामले सामने आए हैं। 29 लोगों की मौत हुई है। भारत में कुल पॉजिटिव केसों की कुल संख्या 10815 हो गई है। अब तक 1190 लोग ठीक हो चुके हैं और 353 लोगों की मौत हो चुकी है।

ICMR ने क्या कहा
स्वास्थ्य मंत्रालय, गृह मंत्रालय और ICMR की नियमित प्रेस कॉन्फ्रेंस में ICMR ने कहा कि कल हमने बताया कि हमारे पास किट हैं जो 6 सप्ताह तक चल सकती हैं। हमें आरटी-पीसीआर किट के लिए एक और किस्त मिली है जो संख्या में पर्याप्त है। इसके अतिरिक्त, हम RT-PCR के लिए लगभग 33 लाख किट के करीब ऑर्डर कर रहे हैं और 37 लाख रैपिड किट के किसी भी समय आने की उम्मीद है। वहीं टेस्टिंग को लेकर ICMR ने कहा कि अब तक 2 लाख 31 हजार 902 टेस्ट किए गए हैं।
क्या कहा गृह मंत्रालय ने
गृह मंत्रालय ने गरीबों को तीन महीने तक 5 किलो फ्री राशन देने का ऐलान किया। गृह मंत्रालय की प्रवक्ता सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि राशन की आपूर्ति पर 24 घंटे नजर रखी जा रही है। मजदूरों की दिक्कतें दूर करने के लिए शिकायत केंद्र है। अब तक 5000 शिकायतों का समाधान किया जा चुका है।












Click it and Unblock the Notifications