Coronavirus: दिल्ली सरकार को मिली 13,500 PPE किट, हर जगह हो रही है स्कैनिंग
नई दिल्ली। कोरोना के मामले घटने की बजाय बीते कुछ दिनों में तेजी से बढ़े हैं। इसी का परिणाम है कि सिर्फ दिल्ली में ही संक्रमितों की संख्या 903 हो गई है और मृतकों की संख्या में भी इजाफा हुआ है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने शनिवार सुबह बताया कि दिल्ली में संक्रमितों की संख्या 903 हो गई है। 903 केस में से जो नए 183 मामले आए हैं उनमें से 29 पूरी दिल्ली से हैं बाकी निजामुद्दीन से निकाले गए लोग हैं।

पीपीई किट अभी स्थानांनतरित की जा रही हैं, 13,500 पीपीई किट मिल रही हैं। उन्होंने कहा कि अभी 13,500 पीपीई किट ट्रकों पर लादकर हमारे गोदामों में लेकर जाए जा रहे हैं। स्कैनिंग के लिए हम हर जगह पर 50 टीमें, 100 टीमें, 150 टीमें बनाते हैं और एक-एक जगह को स्कैन करते हैं। रैपिड टेस्टिंग किट को लेकर सत्येंद्र जैन ने कहा कि दिल्ली सरकार ने रैपिड टेस्टिंग किट के लिए उसी कंपनी को ऑर्डर दिए हैं
Recommended Video
जिससे केंद्र सरकार रैपिड टेस्टिंग किट मंगवा रही है। उन्होंने कहा कि कल केंद्र स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में कहा था कि रैपिड टेस्टिंग किट अभी तक नहीं आया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने वेंडर को रैपिड टेस्टिंग किट के लिए सीधा आदेश दिया है।
लॉकडाउन के दूसरे सप्ताह में आए अधिक मामले
दिल्ली में 29 मार्च तक स्थिति काफी हद तक नियंत्रण में थी। तब तक सिर्फ 72 मामले आए थे। इसमें लॉकडाउन के पहले सप्ताह में 42 नए मामले जुडे़ थे, लेकिन 30 मार्च से तब दिल्ली में परिस्थितियां बदलनी शुरू हुई, जब तब्लीगी जमात का मामला सामने आया। इस वजह से लॉकडाउन के दूसरे सप्ताह में 431 नए मामले आए, जिसमें 320 तब्लीगी जमात के लोग थे। तीसरे सप्ताह में अब तक 217 नए मामले जुड़े, जिसमें 130 जमाती हैं। नौ अप्रैल तक दिल्ली में कुल 720 मामले मिल चुके हैं, जिसमें 430 जमाती व 290 अन्य लोग शामिल हैं। इसके अलावा एक बात यह भी देखी गई कि पहले कोरोना पीडि़तों के संपर्क में आने वाले मरीज कम थे, ऐसे मरीजों की संख्या भी अप्रैल में बढ़ती दिखी। यह बात संक्रमण फैलने का संकेत दे रही है।












Click it and Unblock the Notifications