साल के आखिरी दिन भारत ने हासिल की बड़ी उपलब्धि, वैक्सीनेशन के मामले में 145 करोड़ का आंकड़ा पार

नई दिल्ली। एक तरफ जहां कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन ने सरकार की चिंता बढ़ा दी है। वहीं इससे निपटने के लिए वैक्सीनेशन अभियान भी तेजी से जारी है। शुक्रवार को कोरोना टीकाकरण को लेकर देश ने एक और बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। देश में 145 करोड़ से ज्यादा कोरोना टीके की खुराक दे दी गई है। केंद्रीय केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया का कहना है कि भारत ने 145 करोड़ कोविड टीकाकरण का मील का पत्थर पार कर लिया है।

corona virus vaccination crossed 145 crore on friday before new year

उन्होंने आगे कहा, "चुनौतीपूर्ण 2021 वर्ष में अपार धैर्य, दृढ़ संकल्प और संकल्प प्रदर्शित करने के लिए हमारे डॉक्टरों, वैज्ञानिकों, स्वास्थ्य सेवा और फ्रंटलाइन वर्कस का आभार। बता दें कि इसी साल 16 जनवरी को देशभर में टीकाकरण अभियान शुरू किया गया था, जिसमें पहले चरण में स्वास्थ्य कर्मियों को टीका लगाया गया था। इसके बाद दो फरवरी से फ्रंटलाइन वर्कर्स का टीकाकरण शुरू हुआ था।

कोविड-19 टीकाकरण का अगला चरण एक मार्च से 60 साल से अधिक और 45 साल और उससे अधिक आयु के बीमार लोगों के लिए शुरू हुआ। देश में एक अप्रैल से 45 साल से अधिक आयु के सभी लोगों के लिए टीकाकरण शुरू किया गया। बाद में सरकार ने एक मई से 18 साल से ऊपर के सभी लोगों के टीकाकरण की अनुमति दी थी।

कोरोना वायरस के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन को लेकर संक्रमण का खतरा बढ़ता ही जा रहा है। भारत में कोरोना वायरस के दैनिक आंकड़ों में बढ़ोतरी हो रही है। शुक्रवार (31 दिसंबर) को सामने आई रिपोर्ट के मुताबिक भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,764 नए मामले सामने आए हैं। वहीं बीते 24 घंटों 220 लोगों की मौत हुई है। इस दौरान एक दिन में 7,585 मरीज कोविड-19 से ठीक हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+