Coronavirus in Maharashtra: शिवसेना सांसद संयज राउत बोले - विपक्ष ही कुछ सार्वजनिक स्थल खोलने की मांग कर रहा
मुंबई। महाराष्ट्र में एक बार फिर कोरोना का प्रकोप बढ़ चुका है। जिसके चलते महाराष्ट्र सरकार ने प्रदेश में दोबारा लॉकडाउन लगा दिया है। वही अब शिवसेना नेता और सांसद संजय राउत ने विपक्ष को लेकर बड़ा बयान दिया है। संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे तो प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों को खोलने के पक्ष में नहीं थे लेकिन विपक्ष ही था जो प्रतिबंधों को हटाने की लगातार मां ग कर रहा था।

बता दें 2020 में महाराष्ट्र में कोरोना काल के बीच में भाजपा ने महाराष्ट्र में धार्मिक स्थलों को खोलने की मांग कर रहा था और विरोध प्रदर्शन किया था। इसके हाराष्ट्र राज्यपाल ने भी मंदिरों को महाराष्ट्र में न खोलने पर शिवसेना पर तरह-तरह का आरोप लगाया था। वहीं अब महाराष्ट्र में कोरोना के केस बढ़ने पर संजय राउत ने अप्रत्यक्ष रूप से सारा ठीकरा विपक्ष पर मढ दिया है। संजय राउत ने कहा यह विपक्ष ही था, जो प्रतिबंधों को हटाने की मांग कर रहा था। संजय राउत ने कहा कि उस समय प्रदेश सरकार ने समीझा की थी वह महामारी के मद्देनजर कुछ खास स्थलों से प्रतिबंधों को हटाने के इच्छुक नहीं थे परंतु सरकार ने विपक्षी पार्टियों की मांगों की वजह से कुछ स्थानों को खोला। बात दें अचानक तीन महीने बाद शुक्रवार को कोविड-19 के 6,000 से अधिक मामले दर्ज हुए।












Click it and Unblock the Notifications