Odisha Train Accident: गलत ट्रैक पर चली गई थी कोरोमंडल एक्सप्रेस, जिससे हुआ बड़ा हादसा, अधिकारियों का दावा
Odisha Train Accident News Hindi: ओडिशा के बालासोर में हुए ट्रेन हादसे की वजह अब सामने आने लगी है। अधिकारियों ने जो वजह बताई है वह बेहद चौंकाने वाली है।

Coromendel Express Accident: ओडिशा के बालासोर में तीन ट्रेनों की भीषण टक्कर में 261 लोगों की मौत हो गई और 900 से अधिक लोग घायल हो गए। घायलों का इलाज अस्पताल में चल रहा है। वहीं प्रधानमंत्री मोदी भी आज बालासोर जाकर दुर्घटनास्थल का दौरा करेंगे। इन सब के बीच अब ट्रेन दुर्घटना होने की वजह भी सामने आ रही है। सिग्नलिंग कंट्रोल रूम की प्रारंभिक रिपोर्टों के अनुसार दुर्घटना से कुछ मिनट पहले कोरोमंडल एक्सप्रेस ट्रेन ने गलत ट्रैक ले लिया था। जिसकी वजह से इतना बड़ा हादसा हो गया।
दुर्घटना से कुछ मिनट पहले गलत ट्रैक पर चली गई थी कोरोमंडल एक्सप्रेस
रेलवे के खड़गपुर डिवीजन के सिग्नलिंग कंट्रोल रूम के एक वीडियो के अनुसार, चेन्नई जाने वाली कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) ने शुक्रवार शाम करीब 6.55 बजे बहानगर बाजार स्टेशन को पार करने के बाद मुख्य लाइन के बजाय एक लूप लाइन ले ली, जहां मालगाड़ी खड़ी थी। जिसकी वजह से यह भीषण हादसा हो गया।
127 किलोमीटर थी कोरोमंडल एक्सप्रेस की रफ्तार
रेल मंत्रालय के एक अधिकारी ने बताया कि करीब 127 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही कोरोमंडल एक्सप्रेस (Coromandel Express) मालगाड़ी से टकरा गई और मुख्य लाइन पर पटरी से उतर गई। टक्कर के कुछ ही मिनटों के भीतर, उपरोक्त उद्धृत अधिकारी ने कहा कि विपरीत दिशा से आ रही हावड़ा जाने वाली यशवंतनगर एक्सप्रेस से भी कोरोमंडल एक्सप्रेस टकरा गई।
साल 1995 में भी ऐसा ही हादसा हुआ था
अधिकारी के मुताबिक, 1995 में उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में भी ऐसा ही हादसा हुआ था, जहां तीन ट्रेनें आपस में टकरा गई थीं। उस दुर्घटना में लगभग 350 लोग मारे गए थे और बचाव कार्य तीन दिनों तक चला था।












Click it and Unblock the Notifications