JNU में 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग पर मचा हंगामा, फाड़े पोस्टर, चले पत्थर

The Sabarmati Report: फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग को लेकर जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी में जमकर बवाल हुआ है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की स्क्रीनिंग के विरोध में पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई है। इतना ही नहीं, कुछ छात्रों ने फिल्म के विरोध में नारे भी लगाए और पोस्टर तक फाड़ दिए। बता दें कि यह फिल्म गुजरात के गोधरा कांड पर आधारित है।

विक्रांत मैसी स्टारर फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की स्क्रीनिंग अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) में गुरुवार 12 दिसंबर को कराई जा रही थी। फिल्म की स्क्रीनिंग बैडमिंटन कोर्ट में आयोजित की गई थी। स्क्रीनिंग के दौरान ही इसका विरोध शुरू हो गया और छात्रों ने नारे लगाते हुए फिल्म के पोस्टर फाड़े दिए।

The Sabarmati Report

इतना ही नहीं, कथित तौर पर पत्थर फेंके जाने से अफरा-तफरी मच गई, जिसके कारण स्क्रीनिंग अचानक रोकनी पड़ी। ABVP के छात्रों ने वामपंथी छात्रों पर पत्थरबाजी के लिए उकसाने का आरोप लगाया। इस घटना के बाद से कैंपस में तनाव बढ़ गया है। इस घटना पर एबीवीपी-जेएनयू की सचिव शिखा स्वराज ने का बयान भी सामने आया है।

शिखा स्वराज ने कहा कि एबीवीपी द्वारा साबरमती ढाबा (जेएनयू परिसर में) पर 'द साबरमती रिपोर्ट' फिल्म की स्क्रीनिंग आयोजित की गई थी। उस दौरान हमने देखा कि छत या शायद ढाबे की बालकनी से पत्थर फेंके जा रहे थे। जो लोग आगे बैठे थे, उन्हें मामूली चोटें आईं। हमने फिल्म का फटा हुआ पोस्टर देखा।

चाहे आप इससे सहमत हों या असहमत, आप फिल्म की स्क्रीनिंग पर रोक नहीं लगा सकते। एबीवीपी जेएनयू इसकी निंदा करता है। हम चाहते हैं कि इस पर चर्चा हो। बता दें कि विक्रांत मैसी की यह फिल्म हाल में ही रिलीज हुई थी और यह फिल्म काफी चर्चा में है।

रिलीज के बाद से ही विवादों में है फिल्म
विक्रांत मैसी की स्टारर फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' रिलीज होने के बाद से ही विवादों में है। इस फिल्म को कुछ लोगों ने एकतरफा बताया है तो कुछ लोगों ने इसकी तारीफ की है। कई राज्यों में तो इस फिल्म को टैक्स फ्री घोषित कर दिया है। बीजेपी के कई नेताओं ने इस फिल्म को देखी है और इस फिल्म की काफी प्रशंसा की है।

विवादास्पद फिल्म पर छिड़ी बहस
धीरज सरना द्वारा निर्देशित 'द साबरमती रिपोर्ट' में राशि खन्ना और रिद्धि डोगरा हैं। यह 27 फरवरी 2002 को गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस में लगी दुखद आग के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अयोध्या से लौट रहे 59 श्रद्धालु मारे गए थे। फिल्म का निर्माण एकता कपूर ने किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+